शहद बेचने के लिए शख्स ने खुद को 460000 मधुमक्खियों से कटवाया

अपने शहद को अच्चे दामों पर बेचने के लिए शख्स ने खुद को 460000 मधुमक्खियों से घंटों तक कटवाया।

नई दिल्ली। आपने ऐसे कई लोगों को देखा होगा जो खतरनाक स्टंट करने के शौकीन होते है। स्टंट करने के चक्कर में वो किसी भी जोखिम को उठाने से बाज नहीं आता है। ऐसा ही कुछ चीन के एक शख्स ने भी किया है। चीन के रहने वाले 25 साल के शी पिंग ने अपनी जान की परवाह किए बिना खुद को 460000 मधुमक्खियों से कटवाया।

 man Covered His Entire Body With 460,000 Bees Just To Sell His Honey

जी हां शी पिंग ने अपने ऊपर इन मधुमक्खियों को घंटों तक लगाए रखा। अपनी जान को जोखिम में डालकर शी पिंग ने ये कारनामा किया। हलांकि ऐसा करने के पीछे उसका मकसद था कि लोग उसके इस कारनामे से आकर्षित होकर उसका शहद खरीदें। दरअसल शी पिंग शहद का व्यापार करता है। अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए ऐसा कारनामा किया।

लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उसने बीच सड़क पर अपने ऊपर 460,000 मक्खियों से अपने पूरे शरीर पर कटवाया। मधुमक्खियों के साथ वो घंटों खड़ा रहा, ताकि वोग उसके इस कारनामे से खुश होकर उसकी शहद खरीदें और उसे मुनाफा हो सके। हालांकि ऐसा काम करते वक्त उसने अपने सिर को ढक रखा था। इन मक्खियों का कुल वजन 45 किलो का था। मधुमक्खियों के साथ उसकी शरीर एक मूर्ति की तरह लग रही थी। इतने वजन के साथ वो घंटों तक खड़ा रहा। लोग उसे ऐसा करता देख हैरान रह गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+