VIDEO: सिर पर 150 किलो की बाइक रखकर चढ़ गया बस की छत पर, लोग बोले-असली 'बाहुबली'
अपने रोजी-रोटी के लिए ना जाने लोग क्या कुछ नहीं कर जाते। कई बार लोग ऐसा कुछ कर गुजरते हैं जिसे देखने के बाद लोग हैरान हो जाते हैं। सोशल मीडिया में एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला है। जिसे देखकर यकीन करना मुश्किल लग रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक आदमी अपने सिर पर 150 किलो से अधिक वजन की मोटरसाइकिल को उठाकर बस के उपर रख देता है।

सिर पर बाइक रख पहुंचा शख्स
इस क्लिप को शुक्रवार को ट्विटर पर 'गुलजार साहब' नाम के यूजर ने शेयर किया है। 38 सेकंड के इस वीडियो को देखने के बाद ज्यादातर यूजर्स हैरान हैं कि आखिर इस शख्स ने ऐसा कैसे कर लिया। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बस खड़ी हुई है। तभी एक शख्स सिर पर बाइक रखे बस के पास पहुंचाता। हालांकि ये पता नहीं चल सका है कि ये वीडियो किस जगह का है।

बिना सहारे के बस पर चढ़ा दी मोटरसाइकिल
इसी दौरान एक आदमी बाइक को अपने सिर पर उठाए, सीढ़ियों के पास पहुंचता है और फिर उसे बड़े ही आराम से अपने सिर पर रखकर धीरे-धीरे सीढ़ियां चढ़ते हुए बाइक को ऊपर पहुंचा देता है। इस वीडियो में इस शख्स का बैलेंस देखने लायक था। देखा जाए तो बाइक का वजन लगभग 150 किलो होता है। फिर भी ये शख्स बिना किसी परेशानी के बड़ी ही आसानी के साथ बाइक लेकर बस के ऊपर चढ़ जाता है।
लोग बता रहे हैं सुपरमैन
वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। अब तक हजारों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और हजारों की तादाद में लोगों ने इसे लाइक भी किया है। कुल लोगों ने इस शख्स को सुपर ह्यूमन तक की उपाधि दे डाली। सोशल मीडिया में इस वीडियो को देखकर यूजर्स तरह-तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी यूज़र ने लिखा है कि पेट्रोल के दाम ऐसे ही बढ़ते रहे तो यही सब देखने को मिलेगा, तो किसी ने इसे सेंटर ऑफ ग्रेविटी करार दिया है।
देखें वायरल वीडियो
इससे पहले भी एक इसी तरह का वीडियो वायरल हुआ था। उसमें भी एक शख्स अपने सिर पर भारी-भरकम बाइक को उठाकर बस के ऊपर रख देता है। उस वीडियो में भी एक शख्स सड़क पर एक हरे रंग की बस पर मोटरसाइकिल चढ़ाता हुआ दिखता है। हैरान करने वाली बात यह है कि वह शख्स बिना किसी सहारे के बाइक को ऊपर चढ़ा लेता है। सड़क पर खड़ी बाइक को सिर पर उठाने में पहले तो कुछ लोग उसकी मदद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications