तालाब में गिरते ही 3 मगरमच्छों से अकेले भिड़ा शख्स, जानें क्या हुआ इस खतरनाक लड़ाई का अंजाम
नई दिल्ली, 31 मार्च: मगरमच्छ को पानी का बदशाह कहा जाता है। अगर कोई जानवर या इंसान गलती से मगरमच्छ के इलाके में चला जाए, तो वो उसे अपने मजबूत जबड़ों से फाड़ देगा, लेकिन अब जिम्बाब्वे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। वहां पर एक शख्स मगरमच्छ के तालाब में गिर गया था। वो वहां से जिंदा तो लौटा आया, साथ ही ये दावा कर रहा कि उसने एक मगरमच्छ को अपने हाथों से ही मार डाला।

सीवेज फार्म के तालाब में गिरा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घटना करिबा के न्यामुंगा की है। वहां पर अलेक्जेंडर चिमेद्जा नाम का शख्स सीवेज फार्म में काम कर रहा था, तभी अचानक तालाब में गिर गया। जिसमें 3 मगरमच्छ थे। शख्स वहां से घायल अवस्था में जिंदा तो लौटा आया, लेकिन दावा कर रहा कि उसने एक मगरमच्छ को मार डाला है।

गंदे पानी में ले गया
अलेक्जेंडर ने कहा कि वो मछलियों का दाना लेने गया था। सबसे पहले मगरमच्छ ने उनके बाएं हाथ को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उसे चकमा दे दिया। इसके बाद उसने उनका दाहिना हाथ पकड़ लिया। वो कुछ समझ पाते इससे पहले उनको मगरमच्छ गंदे पानी में खींच लिया। वहां पर उनको मगर ने मारने की कोशिश की।

दोस्त कर रहे थे ऊपर से मदद
एक न्यूज चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे एहसास हुआ कि मेरा हाथ टूट जाएगा। इस वजह से मैंने अपने हाथ को उस दिशा में जाने दिया, जिस दिशा में वो मुड़ा था। इसके बाद एक दूसरा मगरमच्छ उनकी जांघ के पास आ गया, जबकि तीसरा उनकी एड़ी के पास था। घटना के वक्त अलेक्जेंडर के दोस्त भी वहां पर थे, जिस वजह से उन्होंने मगरमच्छों को दूर भगाने की कोशिश की।

इस तरह बचाई जान
शख्स के मुताबिक उसने मगरमच्छ के गले में अपने हाथ को डालने की कोशिश की। वहां पर एक वाल्व होता है, जो गोता लगाने पर पेट में पानी भरने से रोकता है। उन्होंने जैसे ही मगर के मुंह में हाथ डाला, उनके दोस्तों ने पत्थर फेंक दिए, जो जाकर उसे लगे। कुछ ही देर में मगरमच्छ के पेट में पानी भर गया, जिससे वो बेजान हो गया। अलेक्जेंडर के मुताबिक उनको लग रहा था कि मगरमच्छ मर गया है, जिस वजह से वो किसी तरह तैर कर तलाब के किनारे पहुंचे। आनन-फानन में वहां पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां पर अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications