आंखों के इलाज का अजब तरीका, धारदार ब्लेड घुसा कर होती है सफाई
चीन। आंखें इंसान के शरीर का सबसे सेंसेटिव अंग होती हैं। इनमें जरा सा भी कुछ गिर जाए तो तकलीफ इतनी बढ़ जाती है कि क्या बताएं। जरा सोचिए, अगर इसी तकलीफ को कम करने के लिए आंखों में ब्लेड डाल दिया जाए तो? ये बात सुनने में अजीब जरूर लग रही है लेकिन दुनिया के एक कोने में आंखों की सफाई वाकई एक तेज ब्लेड से होती है।


ब्लेड से करते हैं आंखों की सफाई
इस बात का यकीन करना मुश्किल है लेकिन चीन के चेंगदू शहर में जियोनग गौवु नाम का एक शख्स अपने मरीजों का इलाज इसी तरह करता है। जियोनग के पास कई लोग अपनी आंखों की समस्या लेकर आते हैं। किसी को ठीक से दिखाई नहीं देता, तो किसी की आंखें सफाई मांगती हैं। इन सभी लोगों का इलाज जियोनग अपने ब्लेड से करते हैं।

आज तक कोई नहीं हुआ घायल
और सबसे हैरानी की बात तो ये है कि सालों से ये काम कर रहे जियोनग का सक्सेस रेट 100 फीसदी है। उन्होंने आज तक किसी मरीज को घायल नहीं किया है। भई मानना पड़ेगा, दुनिया में टैलेंट की बिल्कुल भी कमी नहीं है। तो क्या अब आप इनसे इलाज कराएंगे? (फोटो साभार : शंघाइस्ट)

यहां आंखें चाट कर होता है इलाज
वैसे आंखों के इलाज का इकलौता यही अलग तरीका नहीं है। इससे पहले बोसनिया में रहने वाली 80 साल की हावा सेलेबिक की भी कई खबरें आ चुकी हैं। हावा लोगों की आंखों को चाटकर उनका इलाज करती हैं। इस तरीके से वो अब तक कई लोगों को ठीक भी कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications