कबाड़ी से खरीदा पुराना ड्रॉअर, लेकिन मिला कुछ ऐसा की बन गया करोड़पति
पुराने ड्रॉअर जिसे एमिल ने कबाड़ी से खरीदा था, उसी ड्रॉअर से उन्हें करोड़पति बना दिया।
नई दिल्ली। कहते हैं कि लक्ष्मी कब किस पर मेहरबान हो जाएं पता नहीं चलता। मिनटों में लोगों की किस्मत बदल जाती है। रास्ते पर बैठा शख्स भी करोड़पति बन जाता ह। अगर आप इसे केवल किताबी ज्ञान समझते हैं तो अब अपनी सोच बदल दीजिए। आज जिस वाकये के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसके देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएगी। एक पुराने ड्रॉअर ने कैसे एक शख्स को बैठे-बैठे करोड़पति बना दिया, जानकर आप हैरान रह जाएंगे। 67 साल के एमिल कनोडेल के साथ हो हुआ उसे जानकर हर कोई हैरान है। पुराने ड्रॉअर जिसे एमिल ने कबाड़ी से खरीदा था, उसी ड्रॉअर से उन्हें करोड़पति बना दिया।

कौड़ियों के भाव में खरीदा
टेक्सास के मिसौरी शहर में रहने वाले एमिल कनोडेल 67 साल के एक मार्केटिंग डायरेक्टर हैं। एमिल ने कबाड़ी की दुकान में कुछ सेकंड हैंड चीजें खरीदी। एमिल ने कबाड़ी से 6 हजार डॉलर में एक पुराना ड्रॉअर खरीदा। ये ड्रॉअर 1890 का बना हुआ था। ड्रॉअर लेकर एमिल अपने घर आ गए।

मार्बल और लड़की से बना ड्रॉअर
एमिल ने जो ड्रॉअर खरीदा वो ऊपर से सॉलिड मार्बल और बाकी लड़की से बना था। ड्रॉअर में तीन खाने बने थे। एमिल जब उस ड्रॉअर को अपने घर ले जाने के लिए गाड़ी में लोड कर रहे थे उन्हें उसमें से कुछ आवाजें सुनाई दी। एमिल ने वहीं ड्रॉअर को खोलने का फैसला किया।

बेशकीमती खजाना
एमिल ने ड्रॉअर खोला तो उसके सबसे निचले बॉक्सनुमा हिस्से में उन्हें चौंकाने वाली चीजें मिली। निचले हिस्से में बेशकीमती खजाना छुपा था। उसमें करोड़ो के जेवरात, रुपए पैसे, पुरानी चीजें और कई अनमोल रत्न थे। उसमें हीरे की कई ज्वैलरी बी मौजूद थी। ये ब देखकर वो हैरान रह गए।

लौटा दी चीजें
एमिल को ड्रॉअर से जो चीजें मिली उसकी कीमत 98 लाख रुपए से अधिक थी। एमिल ने ईमानदारी का परिचय दिया और उन्होंने ड्रॉअर के मालिक का पता लगाकर उसके असली मालिक को वो सारी चीजें लौटा दी। उन्होंने कहा कि उन चीजों पर उनका कोई हक नहीं है, इसलिए उसे वो नहीं रख सकते थे।












Click it and Unblock the Notifications