पुरानी साइकिल नहीं, जैसे मर्सिडीज खरीद ली....IAS ने शेयर किया बच्चे का दिल छूने वाली वीडियो

नई दिल्ली, 21 मई: सोशल मीडिया पर आए दिन कई फनी और कई इमोशनल कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक बच्चा अपने पिता द्वारा लाई गई सेकेंड हैंड साइकिल को देखकर खुश हो रहा है। मानों उसे दुनिया की सबसे शानदार चीज मिल गई हो। उस गरीब परिवार में आई पुरानी साइकिल की खुशी पिता और बच्चे के चेहरे पर देखी जा सकती है। इस इमोशनल वीडियो को आईएएस अवनीश शरण ने शेयर किया है।

पुरानी साइकिल खरीद लाया शख्स

पुरानी साइकिल खरीद लाया शख्स

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स कच्चे घर के सामने खड़ा है। वो एक पुरानी साइकल पर फूलों की माला डालकर उसकी पूजा करता दिख रहा है। साइकिल के पास में एक छोटी बच्ची खुशी से उछल रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि वो शख्स पुरानी साइकिल खरीदकर लाया है और उसे चलाने से पहले अपने ही अंदाज में उसका स्वागत कर रहा है। वीडियो में उनकी खुशी आपको सोचने के लिए मजबूर कर देगी।

IAS ने लिखी दिल छू जाने वाली बात

इस वायरल वीडियो को शेयर करते हुए आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने लिखा- 'यह सिर्फ एक सेकेंड हैंड साइकिल है, लेकिन उनके चेहरों पर खुशी तो देखिए, उनके हाव-भाव से लग रहा है कि उन्होंने नई मर्सिडीज बेंज खरीद ली है।' सोशल पर वायरल हुए वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो को अबतक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग वीडियो पर कमेंट्स भी कर रहे हैं।

'एकमात्र पैसा ही सुख का कारण नहीं होता'

'एकमात्र पैसा ही सुख का कारण नहीं होता'

वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- 'एकमात्र पैसा ही सुख का कारण नहीं होता। इंसान संतोषी और कर्म योगी हो तो हर परिस्थिति में ईश्वर की कृपा से सुख का अनुभव कर सकता है।'वहीं एक अन्य यूजर डॉ अजीत वरवंडकरी ने लिखा कि, वस्तु भिन्न है मगर खुशी का अनुभव वही है। धीरे धीरे खुशी के व्याकरण में से ये वस्तु को हम सब हटा सकें तो बन जायेगा खुशियों का वास्तुशास्त्र!

ये वीडियो कई बार हो चुका है वायरल

वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा कि, क्या कोई बता सकता है की ये कहां की वीडियो है और इनका कोई पता या मोबाइल नंबर है। अगर किसी के पास इसकी जानकारी है तो, कृपा करके शेयर करे, छोटे बच्चे को भी एक साइकिल गिफ्ट की जाए। बता दें कि ये वीडियो काफी पुरानी है। समय-समय पर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+