Snake Video: शख्स ने कोबरा को लगाया शैंपू और पानी से नहलाया, देखें क्या हुआ उसका हाल?
घर में पालतू कुत्ते-बिल्लियों को आपने कई बार नहाते देखा होगा, लेकिन अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें एक जहरीले कोबरा को नहलाया जा रहा। ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। (वीडियो-नीचे)
वायरल वीडियो कहां का है ये पता नहीं चल पाया। इसे 'Hasna Zaroori Hai' नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया। जिस पर लाखों व्यूज आ गए हैं। वीडियो शेयर करने वाले ने लिखा कि- गाय, कुत्ते, बिल्ली को पालते/नहलाते हुए तो सबने बहुत देखा, पर इस ने तो हद ही कर दी।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि कोबरा फन फैलाए बैठा रहता है, जबकि उसके पास एक शख्स है। वो उसे नहला रहा। उनसे बोतल से शैंपू भी निकाला और उसे लगाया। कोबरा चुपचाप बैठकर आराम से नहाता रहा।
शैंपू लगाने के बाद शख्स ने कोबरा को अच्छी तरह से रगड़ा। इसके बाद वो पाइप से उसके ऊपर पानी डालने लगा। सांप भी उसकी हर बात मानता गया। उसने ना तो आक्रामकता दिखाई और ना ही उस पर हमला किया।
लोगों ने किए मजेदार कमेंट
एक यूजर ने लिखा कि भाई उसे पार्टी में ले जा रहा क्या, जो इतना मेहनत से नहला रहा। एक अन्य ने लिखा कि भाई चेहरा मत धुलो, उसे कौन सा गर्लफ्रेंड से मिलने जाना है। एक यूजर ने बताया कि ये थाईलैंड का वीडियो है। वहां पर लोग सांपों को पालते हैं, वही उनकी आजीविका है।
पहले भी ऐसा वीडियो वायरल
कुछ दिनों पहले भी एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक कोबरा बाथरूम में रहता है, जबकि एक शख्स उसको पानी से नहला रहा होता है।
बड़ा खतरनाक होता है कोबरा का जहर
सांपों की हजारों प्रजातियां हैं। सिर्फ कोबरा परिवार की बात करें, तो उसमें भी 300 तरह के सांप होते हैं। जिसमें सबका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है। अगर ये किसी इंसान को काट ले, तो उसके खून के थक्के बनने लगते हैं। ऐसे में अगर उसे सही इलाज ना मिले, तो कुछ घंटे में उसकी मौत हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications