ऑफिस में 'ज्यादा काम' करने की इस शख्स को मिली सजा, बॉस ने नौकरी से निकाला

हर ऑफिस को ऐसे लोगों की सख्त जरूरत होती है जो दिन-रात उनके लिए काम करें। ज्यादा काम कर हर कोई बॉस की नजरों में आना चाहता है लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। हाल ही में एक शख्स को सिर्फ इसलिए नौकरी गंवानी पड़ गई क्योंकि वो ज्यादा काम करता था।

बार्सिलोना। हर ऑफिस को ऐसे लोगों की सख्त जरूरत होती है जो दिन-रात उनके लिए काम करें। काम के तय समय से ज्यादा तो हर ऑफिस काम करवाते हैं। और कोई कर्मचारी ज्यादा काम करता है, तो कहा जाता है कि उसका मकसद 'इम्प्लाई ऑफ द मंथ' बनना है। ज्यादा काम कर हर कोई बॉस की नजरों में आना चाहता है लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। हाल ही में एक शख्स को सिर्फ इसलिए नौकरी गंवानी पड़ गई क्योंकि वो ज्यादा काम करता था।

Bizarre

'इम्प्लाई ऑफ द मंथ' का ख्वाब टूटा

'इम्प्लाई ऑफ द मंथ' का ख्वाब टूटा

स्पेन के बार्सिलोना में एक शख्स को उसके बॉस ने सिर्फ इसलिए नौकरी से निकाल दिया, क्योंकि वो रोज बहुत ज्यादा काम करता था। जीन पी नाम का ये शख्स एक सुपरमार्केट में काम करता था। वो रोज समय से पहले जल्द आ जाता था और वर्किंग ऑवर खत्म होने के बाद भी घंटों बैठकर काम किया करता था। 'इम्प्लाई ऑफ द मंथ' के ख्वाब देख रहे इस शख्स को कहां मालूम था कि इस कारण इसकी नौकरी ही चली जाएगी।

जीन पी ने किया कंपनी के नियमों का उल्लंघन

जीन पी ने किया कंपनी के नियमों का उल्लंघन

जीन पी को उसके बॉस ने इसलिए निकाल दिया क्योंकि ज्यादा काम करना कंपनी के नियमों का उल्लंघन था। कंपनी के मुताबिक अवैतनिक ओवरटाइम करना और अकेले स्टोर में रहना कंपनी के नियमों के खिलाफ है। इसलिए उसे निकाल दिया गया। अब जीन पी कंपनी पर मुकदमा दायर करने की तैयारी में है।

कंपनी के खिलाफ करेंगे केस

कंपनी के खिलाफ करेंगे केस

जीन पी इस कंपनी में 12 सालों से नौकरी कर रहे थे। उनके वकील के मुताबिक उन्हें उनके बॉस ने कभी नहीं बताया कि ऑफसि में जल्दी नहीं आ सकते। इतना ही नहीं, उनके ज्यादा काम करने से आखिर में कंपनी को ही फायदा हुआ। फिर भी जीन पी को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। इस वाक्य को देखकर तो अब हर कोई ज्यादा काम करने से बचेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+