तो ऐसे बनता है केक! वीडियो देखकर लोग बोले- 'इसे बड़े चाव से खाते थे'

Man baking cake: जब खाने की बात आती है तो पर्दे के पीछे के वीडियोज भी खूब चर्चा में होते हैं। टेस्टी और लजीज स्वाद और दिखने वाला खाना आखिर बनता कैसे है, ये बात हर बार लोगों को नहीं पता होती। खाने के कई वीडियोज बीते समय में वायरल हो चुके हैं।

बीते दिनों मुरमुरा और नमकीन बनाने वाले वीडियोज ने लोगों को हैरत में डाल दिया था। लोग ये देखकर हैरान रह गए थे कि ये सब आखिर बनता किस तरह से है। इस कड़ी में अब एक और वीडियो सामने आया है।

@chiragbarjatyaa

वायरल वीडियो क्रीमी केक का है, जिसे ट्विटर यूजर @chiragbarjatyaa ने शेयर किया है। इसमें एक शख्स सबसे पहले अंडे फोड़ते औऱ फिर उन्हें एक साथ इकट्ठा करते दिख रहा है। पहले वो सभी चीजों को एक बड़े से कंटेनर में डालता है और फिर केक बनाने के लिए तेल या फिर पानी डालता है। इसके बाद वो आटा भी डालता है।

इसके बाद केक को बेकिंग के लिए दीवार पर बने ओवन में रख दिया जाता है। एक बार पक जाने के बाद आइसिंग की मदद से इन्हें तोड़ा जाता है। वीडियो में शख्स दिल के आकार का स्टैंसिल उपयोग करता दिख रहा है। इसके बाद वो इसमें एक सीरप डालता है।

वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हैं। इसे तरकीबन 7 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। कई लोग केक बनाने के तरीके को लेकर काफी हैरान हैं तो कई लोगों ने सफाई को लेकर चिंता जाहिर की है। एक यूजर ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि केक ऐसे बनाए जाते हैं। एक और ने कहा कि आज के बाद मैं ऐसे पैकेट वाले केक नहीं खरीदूंगा। तो वहीं एक और ने कहा कि तभी बेकरी का सामान हमेशा बड़ी दुकानों से ही लेना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+