Shocking: बीच सड़क पर गिरे मां-बाप, मगर बच्चे को ले गई बाइक और घास में छोड़ा, हैरान कर देगा वीडियो
Couple fall from bike: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे मामले देखने को मिलते हैं, जो काफी हैरान कर देने वाले होते हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है, जिसमें एक कपल अपने छोटे से बच्चे के साथ बाइक पर जा रहा होता है। तभी बाइक अचानक से डिस्बैलेंस हो जाती है और दोनों पति-पत्नी बाइक से नीचे गिर जाते हैं। मगर इसके बाद जो देखने को मिलता है, वो अपने आप में काफी हैरान कर देने वाला है।
वीडियो में एक शख्स अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बिजी रूट पर दुपहिया वाहन पर सवार होकर चल रहा है। आसपास चल रही सभी गाड़ियों की स्पीड भी काफी नॉर्मल है। इतने में बाइक सामने वाली बाइक से टकरा जाती है और उसपर बैठा कपल बाइक से पलट जाता है। कुछ देर तक वे लुढ़कते रहते हैं। हालांकि बाइक पर बैठा छोटा बच्चा अपनी सीट पर वैसे ही बैठा होता है, मानो कुछ हुआ ही ना हो।

बच्चा बिना किसी गाड़ी से टकराए और बिना चालक के लगभग 500 मीटर तक बाइक चलाता रहा। इसके बाद जब आगे जाकर बाइक सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई तो बच्चा घास वाले रास्ते में जा गिरा। कार के डैशबोर्ड पर लगे कैमरे में ये पूरा मामला कैद हो गया। बाद में मौके पर कुछ लोगों ने बच्चे को उठा लिया। अगर बाइक पेड़ की बजाय किसी और बाइक से टकराती तो बच्चे की जान को खतरा हो सकता था।
वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है और इसे 4 लाख लोगों ने देखा है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। भगवान का शुक्र है कि बच्चा सेफ है। मगर ये जो कुछ भी हुआ, अपने आप में काफी डरावना था। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- ये तो चमत्कार है। एक यूजर ने कहा कि बाइक की स्पीड हमेशा स्लो होनी चाहिए। अगर बाइक की स्पीड तेज है तो कभी भी कुछ भी हो सकता है।
एक यूजर ने इस वीडियो की लोकेशन के बारे में भी बताया। यूजर ने कहा कि ये बेंगलुरू के नीलमंगला की है। लोग इस क्लिप पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications