सांप के साथ खिलवाड़ पड़ा महंगा, जाते-जाते बची जान
अर्जेंटिना। सांप से खेलना एक आदमी को महंगा पड़ गया। विक्टर प्रैट नाम का ये शख्स बचपन से ही सांपों के साथ खेलता आया है लेकिन हाल ही में एक जहरीले सांप ने इसे ऐसा डसा कि अब ये सांपों से लंबी दूरी बना के रखेगा।


पकड़ने में छूट गए पसीने
विक्टर अपने बेटे के जन्मदिन पर उसे एक खास तोहफा देना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने सोचा कि इक खास मौके पर डिनर में रैटलस्नेक पकाया जाए। इसके लिए विक्टर ने रातभर सांप को ढूंढा। जब उन्हें सांप मिला तो उसे पकड़ते-पकड़ते उनके पसीने छूट गए।

डसते ही हालत हो गई बुरी
विक्टर ने जैसे ही सांप पकड़ कर उसके साथ फोटो खिंचवानी चाही, सांप ने उन्हें गाल और गले पर डस लिया। विक्टर की हालत खराब होने लगी। उनका बेटा किसी तरह उन्हें किसी तरह नजदीक के अस्पताल में ले गया जहां फौरन उनका इलाज शुरू हुआ।

'लगा जैसे गला घोंट दिया है'
विक्टर की हालत इतनी खराब हो गई थी कि डॉक्टरों ने उन्हें बड़े अस्पताल में भर्ती कराने को बोला। वहां विक्टर का इलाज शुरू हुआ। सांप के काटने से विक्टर का गला पूरा सूज गया था। उन्होंने बाद में बताया कि सांप के काटने के बाद उन्हें ऐसा लगा कि किसी ने उनका गला घोंट दिया है।












Click it and Unblock the Notifications