POK में जान बचाते दिखे पाक सेना के जवान, किसी ने फाड़े कपड़े तो किसी ने फोड़ा सिर, लहराया तिरंगा

POK Viral Video: पाक अधिकृत कश्मीर हमेशा से ही गर्मागर्मी का मुद्दा बनता रहा है। मगर हाल ही में जो सामने आया है, वो अपने आप में काफी हैरान कर देने वाला है। यहां पाक सेना के साथ जो हुआ, उसके बाद पाकिस्तान वाले भी अब पीओके पर अगली बार हक जमाने से पहले हजार बार सोचने को मजबूर हो जाएंगे।

दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर मुजाफराबाद नीलम वैली में पाकिस्तानी फौज पहुंची तो उनके लिए अपनी जान छुड़ाना मुश्किल हो गया। यहां पहुंचते ही आम लोगों का गुस्सा इनपर फूट पड़ा और लोगों ने फौज को न सिर्फ पीटा बल्कि उनके कपड़े भी फाड़े।

POK

देखते ही देखते लोग आजादी के नारे लगाने लगे। @NyLahBaLoch
नाम के ट्विटर अकाउंट पर इस क्लिप को शेयर किया गया है, जो अपने आप में काफी हैरत भरा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भारी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो रखी है और यहां पाकिस्तानी फौज पर लोग अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। लोग काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।

एक और वीडियो ट्विटर पर सामने आया है, जिसमें पाक सेना भागती हुई नजर आ रही है। क्लिप के कैप्शन में यूजर ने लिखा है किगजवा-ए- पाकिस्तान। POK में प्रदर्शनकारियों से भागते और अपनी जान बचाते पाक सेना के जवान। वीडियो में दिख रहा है कि एक पाकिस्तानी जवान प्रदर्शनकारियों की चपेट में आ गया। POK इस्लामिक पाकिस्तान से आज़ादी चाहता है। उन्होंने 70 सालों तक यहाँ जो किया, अब वापस करने का समय आ गया !!

कुछ लोग तो एक पाकिस्तानी सैनिक के कपड़े फाड़ने लगे, जिसने बचने के लिए वो भागने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। सैनिक को पहाड़ी पर कुछ लोग घेर देते हैं, जिसके बाद वो नीचे गिर जाता है। नीचे लोगों की और भीड़ दिख रही है, जो सैनिक के गिरने की ताक में हैं और जब ये सैनिक नीचे गिरता है तो इसके हाल का अंदाजा आप खुद लगा सकते हैं।

ये लोग मिलकर उसे पीटने लगते हैं। क्लिप सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि POK भारत का अभिन्न अंग है।
इसके लिए प्राणों की बाजी लगा देंगे। एक और यूजर ने कहा कि अगर पीओके भारत में मिल जाता है तो काफी अच्छा होगा क्योंकि यहां लोगों को सारी सुख सुविधाएं मिल जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+