सेल्फी का चक्कर बाबू भैया! 150 फीट गहरी खाई में गिरी, फिर मौत के मुंह से कैसे निकली लड़की?
Girl Rescue Video: महाराष्ट्र में इन दिनों भारी बारिश ने तबाही मचाकर रखी हुई है। मगर मौसम का लुत्फ उठाने के लिए नदी और पहाड़ घूमने वाले लोग कहां बाज आने वाले। रील्स और सेल्फी के चक्कर में कई बार लोग अपनी जान जोखिम में डालने से नहीं चूकते। ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
मामला है मुंबई के सतारा का, जहां पर उनघर रोड पर बने बोर्ने घाट पर एक लड़की सेल्फी लेने पहुंची थी। मगर सेल्फी लेते हुए उसका बैलेंस नहीं बन सका और वो फिसलकर 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जैसे ही लड़की के खाई में गिरने के बारे में लोगों को पता चला, वो उसकी मदद को दौड़े।

जैसे-तैसे लोगों ने लड़की को रेस्क्यू किया। मगर लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इसपर काफी कमेंट्स कर रहे हैं। लड़की ने ऐसा क्या किया जो उसका क्लिप चर्चा में बना हुआ है, चलिये आपको बताते हैं।
लड़की को खाई से निकालने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठी हुई और लोगों ने उसे निकालने की कवायद शुरू कर दी। सभी लोग इकट्ठा हुए और उसे गहरी खाई से निकालने की कोशिश करने लगे। मगर इस बीच लड़की जोर जोर से चिल्ला रही थी। वो जोर से चीख रही थी। लड़की को इस हाल में देखने के बाद लोग काफी डर गए।
लोग उसे ऊपर निकालने की पूरी कोशिश कर रहे थे मगर वो चीखना बंद ही नहीं कर रही थी। इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि दीदी चिल्लाने और चीखने की जरूरत अब नहीं है तुम जिंदा हो। वहीं कईयों ने कहा कि ये लड़की इतना क्यों चिल्ला रही है। एक यूजर ने कहा कि उसे यकीन नहीं हो रहा कि वो बच गई है।
बताते चलें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया के पागलपन ने लोगों को किसी भी हद तक जाने पर मजबूर किया हो। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है कि लोग इसके चलते अपनी या तो जान गंवा चुके हैं या फिर हाथ पैर तुड़वा चुके हैं। इससे पहले एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की रील बनाने के चलते खाई में गिरने से मौत का मामला भी सामने आया था।












Click it and Unblock the Notifications