मध्य प्रदेश: कुत्ते को पीटने से रोका बौखला गया शख्स, दांतों से पूरे शरीर में काटा
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक अजीब सी घटना सामने आई जब एक आदमी ने दूसरे आदमी को काट लिया। दरअसल सोमवार की रात संजन नगर में रहने वाले पीड़ित रवि चौहान ने बब्बी नाम के शख्स देखा। वह एक कुत्ते को बड़ी बेरहमी से पाइप से पीट रहा था। कुत्ता बुरी तरह बिलख रहा था। इसे देखकर चौहान ने बब्बी को रोकने की कोशिश की लेकिन इससे बब्बी को बहुत ज्यादा गुस्सा आ गया। और बब्बी ने चौहान के नीचे गिरा दिया। इतनी ही नहीं उसने उसके शरीर में कई जगह काट भी लिया।

एक तरफ जैसे ही बब्बी ने चौहान पर हमला किया, कुत्ता वहां से भाग निकला। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमने आईपीसी की धारा 324 के तहत बब्बी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि किसी इंसान का किसी को काट लेने बेहद अजीब घटना है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आरोपी मानसिक मरीज हो सकता है। घटना में चौहान बुरी तरह घायल हो गया है। उसके शरीर पर जगह जगह घाव हैं। उसका इलाज जारी है।
बता दें कि पहले एक घटना सामने आई थी कि एक शख्स को कुत्ते के काट लेने पर इतना गुस्सा आया कि उसने पलटकर उसे काट लिया। इस तरह की चौंकाने वाली कई घटनाएं सामने आई है।
यह भी पढ़ें- वफादार कुत्ते ने मालिक को बचाने के लिए लगा दी जान की बाजी, सिर पर तीन इंच धंसा चाकू लेकिन फिर...












Click it and Unblock the Notifications