उफ्फ ये गर्मी! भाजपा नेता ने बिना आंच के छत पर तली पूड़ियां, प्रचंड गर्मी में सामने आया ये Video

देश में गर्मी ने हाहाकार मचा कर रखा है। कोई भी इस भीषण गर्मी की मार से खुद को बचा नहीं पा रहा है। मध्यप्रदेश की बात करें तो गर्मी की मार सबसे ज्यादा यहीं पड़ रही है। लोगों के लिए दोपहर के वक्त घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो रहा है। इस बीच एक क्लिप सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान करके रख दिया है।

क्लिप है भाजपा नेत्री का, जिन्होंने छत पर भीषण गर्मी में कड़ाई रखी और लग पड़ीं उसपर पूड़ियां तलने में। जी हां! क्लिप में देखा जा सकता है कि पूड़ियां ऐसे तल रही हैं, मानो आग के ऊपर रखी हों। इस क्लिप से क्षेत्र में गर्मी के प्रचंड रूप का साफतौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है।

Madhya Pradesh

सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि देशके तमाम हिस्सों से इस तरह के क्लिप सामने आए हैं। मगर ये पूड़ी तलने वाला क्लिप अपने आप में एक ही है। मध्यप्रदेश के श्योपुर का ये क्लिप है, जहां पुराने बस स्टैंड के पास रहने वाली भाजपा नेत्री अपने घर की छत पर बिना आंच के पूड़ियां तल रही हैं।

बता दें कि भाजपा नेता कल्पना राठौर ने पहले 3 घंटे के लिए छत पर कड़ाई रखी और फिर उसके बाद उस कड़ाई में पूड़ियां और पोंगे तले। बिना आंच के पूड़ियां और पोंगे तलने के क्लिप ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। गर्मी प्रचंड है मगर इतनी भयानक, ये अंदाजा वीडियो से साफतौर पर लग रहा है।

बताते चलें कि ऐसे ही कई क्लिप बीते दिनों राजस्थान से भी सामने आ चुके हैं, जिसमें एक क्लिप में तो बीएसएफ जवान रेत में पापड़ सेंकता दिखा और दूसरे क्लिप में एक और महिला बीच सड़क पर पापड़ सेंकती नजर आईं। गर्मी के प्रकोप के बीच ये क्लिप्स अपने आप में काफी शॉकिंग हैं।

गर्मी की मार पूरे उत्तर भारत में बराबर रूप से पड़ रही है। प्रचंड गर्मी ने न सिर्फ इंसान बल्कि जानवरों का भी हाल बेहाल किया हुआ है। ऐसे में कई क्लिप ऐसे भी सामने आ रहे हैं, जहां कुछ लोग जानवरों के लिए पानी का इंतजाम करते देखे जा सकते हैं। ये वाकई काफी सराहनीय है। भीषण गर्मी के प्रकोप से न जाने कितने ही जानवर हर साल अपनी जान गंवा देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+