पूरी हुई नेता जी के लिए मांगी मन्नत, समर्थक ने जोश में आकर मुंडवा दिए सारे बाल और फिर...
चुनावी माहौल में कई बार ऐसे अजीबोगरीब किस्से सुनने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर या तो बड़ी खुशी होती है या फिर बेहद हैरानी। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के दमोह जिले से सामने आया है, जहां एक समर्थक ने सबके सामने अपने पसंदीदा नेता जी को टिकट मिलने से लेकर जीतने तक बाल ना कटवाने की मन्नत मांगी थी।
ये मन्नत प्रशंक ने मध्यप्रदेश सरकार में पूर्व वित्तमंत्री रहे जयंत कुमार मलैया की जीत को लेकर मांगी थी। मलैया किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। साल 2018 में उन्हें दमोह से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में हर तरफ लोग गम में थे। लेकिन जैसी ही 2023 की विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हुआ तो मलैया के एक समर्थक ने उनकी जीत की प्रार्थना मन में लिए एक अजब गजब संकल्प ले लिया।

संकल्प लेने वाले समर्थक का नाम है दिनेश प्यासी। दिनेश प्यासी तब खुश हो उठे जब पार्टी अलाकमान ने जयंत कुमार मलैया को टिकट दिया। अब प्यासी अपने लंबे लंबे बालों को छूकर कह रहे हैं कि अगर किसी चीज को शिद्दत से मांगो तो पूरी कायनात उसे तमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है।
न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, उन्होंने कहा कि मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जब मैंने 8 महीने की अजीबोगरीब मन्नत मांगी थी। आज ये मन्नत पूरी हो गई। अब मैं बड़े ही सुकून से सैलून पहुंचूंगा और मन्नत पूरी होने पर अपने केश कटवाऊंगा। इसके बाद जाकर मैं बांदकुपर में विराजे भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन भी करूंगा।
अब नेता जी की विजय की खुशी में बाल कटवाने वाला ये समर्थक सुर्खियों में बना हुआ है। इधर नेताजी भारी मतों से जीते और इधर इस समर्थक ने अपने सारे बाल ही मुंडवा लिये। हर तरफ समर्थक का नाम छाया हुआ है। इससे पहले दिनेश प्यासी अपने वादे को लेकर चर्चा में छाए हुए थए।












Click it and Unblock the Notifications