एक ही छत के नीचे साथ रहते हैं पति, पत्नी और वो, शेयर करते हैं बेडरूम

दो गर्लफ्रेंड के साथ एक ही घर में रहता है ये शख्स, एक ही बेडरूम करता है शेयर।

नई दिल्ली। पति, पत्नी के बीच 'वो' को लेकर हुए झगड़े के बारे में आपने पहले कई बार सुना और देखा होगा, लेकिन आज जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वहां का मामला बिल्कुल उल्ट है। यहां एक ही छत के नीचे पति-पत्नी और वो साथ मिलकर रहते हैं।

 एक ही घर में दो गर्लफ्रेंड

एक ही घर में दो गर्लफ्रेंड

ऑस्टिन के एडम लीयोंस ऐसे शख्स हैं जो अपने एक ही घर में दो गर्लफ्रेंड के साथ रहते हैं। एडम के साथ गर्लफ्रेंड ब्रूक शेड और उनकी गर्लफ्रेंड जेन शलखोवा भी रहती हैं। तीनों एक घर में प्यार से रहते हैं और एक ही बेडरूम शेयर करते हैं। एडम को दोनों से एक-एक बच्चे भी हैं।

 कपल नहीं ट्रपल

कपल नहीं ट्रपल

एडम अपनी दोनों गर्लफ्रेंड ब्रूक शेड और जेन शलखोवा के साथ एक ही घर में रहते हैं।वो तीनों खुद को कपल की जगह ट्रपल कहते हैं। तीनों साथ में बेहद खुश है। उनके दो बच्चे भी है और दोनों बच्चे दो माएं पाकर काफी खुश हैं। उनका मामना है कि दो मांओं की वजह से बच्चों की देखभाल अच्छे से होती है।

 एक ही बेडरूम करते हैं शेयर

एक ही बेडरूम करते हैं शेयर

एडम ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो तीनों एक ही बेडरूम शेयर करते हैं। उनके बेडरूम में एक किंग साइज पलंग है, जिसे वो आपस में शेयर करते हैं। दोनों गर्लफ्रेंड के साथ एडम एक ही बेड पर सोते हैं।

 खुश हैं तीनों

खुश हैं तीनों

एडम के मुताबिक वो अपनी दोनों गर्लफ्रेंड के साथ खुश है। दोनों लड़कियां भी खुश हैं। उन्होंने बताया कि तीनों के बीच कभी-कभी लड़ाइयां भी होती हैं, लेकिन फिर सब टीक हो जाता है और पहले की तरह तीनों प्यार से रहने लग जाते हैं।

 कानूनी तौर पर गलत

कानूनी तौर पर गलत

क़ानून की नजर में एडम दो शादियां नहीं कर सकते हैं। वो दोनों के साथ शादी नहीं कर सकते। फिलहाल एडम और जेन शादी की तैयारी में हैं और ब्रूक चाहती हैं कि अगर क़ानून में बदलाव हो, तो वो भी एडम के साथ शादी करना चाहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+