लाल सागर में प्यार की डुबकी! गोताखोर बने बाराती, सऊदी में पानी के अंदर कुछ ऐसे की शादी

शादी को अब कपल यादगार बनाने के लिए नए- नए प्रयोग कर रहे हैं। सऊदी अरब में हुई शादी की इन दिनों खूब चर्चा है। समुद्र में शादी की रस्म के बाद कपल ने एक ऊंची चट्टान पर एक दूसरे का साथ देने का वचन लिया। इस अनोखी शादी में शामिल हुए सभी मेहमानों को पूरी सेफ्टी के साथ पहले पानी और फिर चट्टान पर ले जाया गया।

सऊदी अरब में एक प्रेमी जोड़े की शादी की खूब चर्चा है। दरअसल कपल ने लाल सागर में पानी के अंदर शादी की। दरअसल, हसन अबू अल-ओला और यास्मीन दफ्तारदार दोनों एक गोताखोर हैं। जो राजधानी जेद्दा में मूंगों और समुद्री जीवों के बीच निकाह किया। ये विवाह समारोह स्थानीय गोताखोरों के ग्रुप के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसे एक्सपर्ट गोताखोर कप्तान फैसल फ्लेम्बन ने लीड किया।

Wedding in Red Sea Saudi Arabia

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुल्हन बनी यास्मीन ने इस खास अवसर पर एक सफेद गाउन पहना, जबकि हसन ने अपने डाइविंग गियर के साथ एक औपचारिक काला टक्सीडो पहन रखा था। अपनी शादी संपन्न होने के बाद हसन अबू अल-ओला ने गोताखोरों की टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "कोई चुनौती नहीं थी। उत्सव सुचारू रूप से चला और हर कोई यह देखकर आश्चर्यचकित था कि यह कितना अपरंपरागत और शानदार था।"

'समुद्री जीवन संरक्षण का अनोखा संदेश'
शादी के लिए लाल सागर चुनने को लेकर उन्होंने अपने एक खास विजन का खुलासा किया।
हसन और यास्मीन ने इस बात जोर दिया कि समुद्री जीवन संरक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वे दोनों अपनी शादी को यादगार बनाने चाहते थे। इसके साथ दुनिया को एक अनोखा संदेश भी दिया गया। हसन ने समुद्री जीव संरक्षण की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा, "यह एक तरीका है जिससे हम युवाओं के राजकुमार और हमारे महान देश के दूरदर्शी नेता प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के दृष्टिकोण को साकार करने में योगदान दे सकते हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+