'सोने का दिल' वाला लॉटरी विनर कपल, 3 साल में दान कर दी 1140 करोड़ की रकम
नई दिल्ली, 27 अप्रैल: क्या आप सोच सकते हैं कि अगर किसी शख्स के करोड़ों रुपए की लॉटरी लग जाए तो वो क्या करेगा? जहन में एक ही ख्याल आएगा कि गाड़ी-बंगला ये सब खरीदकर ऐशो आराम की लग्जरी लाइफ बिताएगा, लेकिन हम आपको एक ऐसे कपल के बारे में बताने जा रहा हैं, जिसके 1140 करोड़ रुपए की लॉटरी तो लगी, लेकिन उसने इतनी बड़ी रकम पाने के बाद भी अपनी जरूरतों को पूरा ना करने के बजाए उन पैसों से दूसरे लोगों की मदद करने को चुना।

जीती करोड़ों की रकम कर दी दान
लोट्टो लॉटरी (LOTTO lottery) में £115 मिलियन यानी 1140 करोड़ रुपये जीतने वाले कपल ने अपनी जीत के आधे से ज्यादा संपत्ति दान कर दी है। लॉटरी विजेता कपल ने कहा कि वह दूसरों को देने की आदी हो चुका हूं। जानकारी के मुताबिक साल 2019 में एक कपल फ्रांसिल कोनोली और उनके पति पैट्रिक ने 115 मिलियन यूरो यानी 1140 करोड़ रुपए की लॉटरी जीती थी।

2019 में जीती थी लॉटरी
55 वर्षीय फ्रांसिल कोनोली ने 2019 में लॉटरी में जीता छप्पर फाड़ पैसों का एक बड़ा हिस्सा दूसरों की भलाई में खर्च करने का सोचा था। वहीं अब सन की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक इस कपल ने जीती हुई राशि को समाप्त कर दिया है, जिसे उन्होंने आने वाले 10 सालों तक दान देने का प्लान बनाया है। उन्होंने कहा कि हम हर साल एक बजट करते हैं, और हम पहले से ही 2032 के बजट पर हैं।

'मैं अब इसकी आदी हूं'
फ्रांसिल ने स्वीकार किया कि वह अपनी अच्छी किस्मत को शेयर करने से खुद को रोक नहीं सकती है। उन्होंने कहा, 'यह आपको उत्साहित करता है। मैं अब इसकी आदी हूं।' हालांकि वह यह भी जानती हैं कि वह अपने दम पर "गरीबी का इलाज" नहीं कर सकती है, लेकिन वो इससे काफी खुश है कि यूरोमिलियंस की जीत ने दूसरों की भी मदद की है।

पैसा बांटने के लिए बनाई लिस्ट
55 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षक की लाइफ हमेशा के लिए उस वक्त बदल गई थी, जब उन्होंने जनवरी 2019 में एक लॉटरी में हैरान कर वाली बड़ी रकम जीती थी। उस समय लॉटरी के 25 सालों में यह चौथी सबसे बड़ी जीत थी, लेकिन बड़े दिल वाली फ्रांसिस ने तुरंत 50 करीबी दोस्तों और परिवार की लिस्ट बनाना शुरू कर दिया था, ताकि वे एक बड़ा हिस्सा उनको मदद के तौर पर दे सकें, लेकिन यह लिस्ट 175 लोगों तक बढ़ गई थी।

अपने दो ट्रस्ट भी खोले
दंपति ने अबतक परिवारों को 50 मिलियन पाउंड और युवा केयरटेकर, शरणार्थियों और बुजुर्गों के लिए 10 मिलियन पाउंड का दान दिया है। वहीं पति पैट्रिक के साथ हार्टलेपूल में बसने से पहले एक एड्स हेल्पलाइन की स्थापना की। इतना ही नहीं फ्रांसिस ने अपनी दो ट्रस्ट भी शुरू की है। इस हफ्ते के लास्ट में 250 मेहमानों के साथ एक आयोजन में अपने एक संगठन के लिए £100,000 की राशि जुटाई। यहां तक की इस कपल ने लॉटरी जीतने के बाद एक सेकंड हैंड गाड़ी खरीदी। बता दें कि यह कपल उस वक्त चर्चाओं में आया जब उसने 1140 करोड़ रुपए के 50 फीसदी हिस्से को अपने परिवार, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों में बांटने का फैसला किया था। आज के वक्त में यह कपल लोगों की भलाई के काम में जुटा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications