आप वर्कहॉलिक हैं तो दिमाग नहीं दिल की चिंता कीजिए

सिओल। क्या आप वर्कहॉलिक हैं या आप ऑफिस के बाद भी काम में डूबे रहते हैं ? अगर हां, तो आपको बता दें कि ज्यादा काम करना आपको दिमागी थकान ही नहीं, बल्कि दिल से भी बीमार कर सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्कहॉलिक होना आपके दिल के लिए खतरनाक है।

work

रिसर्च के अनुसार, एक हफ्ते में 40 घंटे से ज्यादा काम करने से व्यक्ति को दिल से संबंधित बीमारी होने की संभवना बढ़ जाती है। इससे उन ब्लड वैसेल्स को प्रभाव पड़ता है जो हमारे हृदय तक खून और ऑक्सिजन पहुंचाती है।

एक व्यक्ति जितना ज्यादा काम करता है, उसे 10 वर्षों के अंदर हृदय संबंधित बीमारी होने की संभावना उतनी ही बढ़ती जाती है। हफ्ते में 61- 70 घंटों तक काम करने वाले लोगों को 42 प्रतिशत तक इसका खतरा होता है। जबकि 80 घंटे काम करने वालों को 94 प्रतिशत तक दिल की बीमारी होने का चांस रहता है। जो कि बेहद गंभीर स्थिति है।

कोरिया में लगभग 9000 लोगों पर रिसर्च किया गया, जिसके आधार पर विशेषज्ञों ने यह तथ्य सामने रखा है। इस रिसर्च में काम करने का कुल समय, स्वास्थ्य और ऑफिस वातावरण का अध्ययन किया गया। लिहाजा, अगर आप वर्कहॉलिक हैं या घर पर भी बैठ ऑफिस का काम किया करते हैं तो ध्यान दें। क्योंकि ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+