13 साल की उम्र में लड़की ने सेविंग करना किया शुरू, 5 साल बाद खरीद लिया 3.70 करोड़ का घर, जानिए कैसे?
नई दिल्ली: 18 year old girl bought her own house एक तरफ जहां लोग अपने रोजाना के खर्चों को कम करने के लिए जुगत करते नजर आते हैं, वहीं दूसरी तरफ लंदन में एक 18 साल की लड़की ने अपनी सेविंग से £ 400,000 (लगभग 3.70 करोड़ रुपये) का फ्लैट ले लिया है। कम उम्र में यह कमाल करने वाली लड़की का नाम वैलेंटीना हैडोम (Valentina Hadome) है, जिसने महज 13 साल की उम्र में पैसे बचाना शुरू कर दिया था। जिसके बाद उसने पांच साल के अंदर खुद का घर खरीद लिया। इस लड़की ने यह काम ऐसी उम्र में किया है, जब लोग अपने करियर के बारे में सोचते हैं, तब उसने खुद के घर का सपना पूरा कर लिया।

13 साल की उम्र में सेविंग करना किया शुरू
जानकर आपको भी हैरानी हुई होगी कि 18 वर्षीय लड़की ने 5 साल पहले 13 साल की उम्र में सेविंग करना शुरू किया और 3.70 करोड़ का घर कैसे खरीद लिया तो इसके पीछे वैलेंटीना ने बहुत ही शानदार प्लानिंग की थी। मिरर की रिपोर्ट के अनुसार वैलेंटीना ने अपने पैसे कपड़ों और मेकअप पर खर्च करना बंद कर दिया। इतना ही नहीं लंदन में रहते हुए वैलेंटीना ने 13 साल की उम्र में इर्निंग शुरू कर दी थी। वैलेंटीना हैडोम ने रोमांस और एक्शन कॉमिक्स ऑनलाइन लिखकर बचना शुरू दिया था, जिससे आने वाले पैसों की वो बचत करती थी।

वैलेंटीना ने पढ़ाई के साथ किया यह काम
इसके बाद 16 साल की उम्र में स्कूल में पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम जॉब भी करने लगी। वैलेंटीना ने मैकडॉनल्ड्स में पार्ट-टाइम काम किया और बाद में प्रिमार्क चली गईं। स्कूल के साथ-साथ वो ये भी काम बेखूबी तरीके से मैनेज करती थीं। रिपोर्ट के मुताबिक उसको कॉमिक से रेवेन्यू मिलता था, और पार्ट टाइम जॉब से पैसे। न्यूज आउटलेट से बात करते हुए वैलेंटीना हैडोम (Valentina Hadome) ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं, बहुत छोटी होने से यह मेरा सपना था कि मैं अपनी खुद की एक जगह बना पाऊं।" उसने आगे बताया कि मैंने Insanity नाम की कॉमिक से रेवेन्यू हासिल करना शुरू कर दिया। इसलिए मैंने यह पैसा अपनी मां को मेरे लिए बचाने के लिए भेजे। मैं उस समय अकाउंट रखने के लिए बहुत छोटी थी। मैंने कॉमिक राइटिंग से लगभग £5,000 (लगभग 4 लाख 63 हजार रुपए) की बचत की। मुझे छुट्टियों के दौरान काम करना मुश्किल नहीं लगा।"

3.70 करोड़ का घर, जानिए कैसे?
वैलेंटीना ने आगे कहा कि वह कई तरह की टेक और फूड कंपनियों जैसे Domino's में निवेश करके अपनी सेविंग को बढ़ाने के लिए काम किया। इसी के साथ उन्होंने खुलासा किया कि वह पहले डेंटिस्ट बनना चाहती थीं, लेकिन बाद में खुद को बिजनेस की राह मोड़ लिया, ताकि यह सब कर सकें। वैलेंटीना के मुताबिक उनके पैरेंट्स ने उसकी हेल्प की और सेविंग को सही जगह पर इनवेस्ट कराया। पिछले साल अपने घर के लिए उन्होंने £22,000 (लगभग 20 लाख रुपए) जमा किए और पांच साल की फिक्स रेट पर लोन मिल गया।

एबी वुड में दो बेडरूम का फ्लैट खरीदा
इस साल जनवरी में साउथ ईस्ट लंदन के एबी वुड में दो बेडरूम का फ्लैट खरीदने के लिए सरकार की 'हेल्प टू बाय स्कीम' का इस्तेमाल किया। इस स्कीम के जरिए आप अपनी संपत्ति के मूल्य का 20% तक या यदि आप लंदन में रहते हैं तो 40% तक प्राप्त कर सकते हैं। वो भी पांच साल के लिए ब्याज मुक्त। वैलेंटीना ने कहा कि यह उसकी मां थी, जिन्होंने शुरू में उसे बचाने और सही चीजों में निवेश करने में मदद की। बकौल वैलेंटीना जब मैंने फ्लैट हासिल किया तो वे दोनों बहुत गर्व महसूस कर रहे थे और वे मुझे जश्न मनाने के लिए रात के खाने के लिए बाहर ले गए जो कि बहुत अच्छा था।












Click it and Unblock the Notifications