छोटी सी बच्ची ने पुलिसकर्मियों के साथ लगाई रेस, दिल जीत लेगा वायरल VIDEO
Viral Video: वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटी सी बच्ची पुलिसकर्मियों के साथ रेस लगा रही है। बच्ची को जिताने के लिए पुलिसकर्मी भी खूब कोशिश करते हैं। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

किसी ने सच ही कहा है कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं। बच्चों की मासूमियत ही उन्हें सबसे अलग बनाती है। सोशल मीडिया पर भी रोजाना बच्चों के कई वीडियोज वायरल होते हैं, जिनमें उनकी मासूमियत साफ देखी जा सकती है। हाल ही में छोटी सी बच्ची का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी छोटी सी गाड़ी से पुलिस की गाड़ी के साथ रेस लगाती दिख रही है। पुलिसकर्मी भी बच्ची की मासूमियत देखकर उसके साथ खेलने लगते हैं। वीडियो खूब वायरल हो रहा है और नेटिजन्स को भी काफी पसंद आ रहा है।
(वीडियो-नीचे)
रेस लगाने का दिया ऑफर
छोटी बच्ची और पुलिसकर्मियों का ये वीडियो @TheFigen_ नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि छोटी सी बच्ची ने पुलिसकर्मियों को अपने साथ रेस लगाने का ऑफर दिया और पुलिस ने इस ऑफर को स्वीकर कर लिया। पुलिसकर्मियों ने तो दिन ही बना दिया।
पुलिस के साथ लगाई रेस
वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटी सी बच्ची पुलिस की गाड़ी के साथ रेस लगाती नजर आ रही है। इस वीडियो को 8 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। साथ ही लाखों लोगों ने इसपर रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने कहा कि ये बेहद ही शानदार है। तो एक और यूजर ने कहा कि इस वीडियो ने दिल जीत लिया। एक ने कहा कि वीडियो क्यूट है लेकिन गैरजिम्मेदार है।
वीडियो ने जीता लोगों का दिल
एक यूजर ने कहा कि ये वीडियो कितना प्यारा है। इसने मेरा दिन बना दिया। एक ने कहा कि ये पुलिसमैन नहीं उससे भी ज्यादा अच्छा है। एक ने कहा कि पुलिसवाले ने सोचा कि बच्ची को ही जिताना है। ऑफिसर आपने बहुत अच्छा किया। एक ने कहा कि कभी-कभी हारना जीतने से ज्यादा जरूरी हो जाता है। ऐसा ही कुछ इन पुलिसवालों ने भी किया। एक ने कहा कि ये बहुत महान आदमी हैं भगवान इन्हें आशीर्वाद दे।
नेटिजन्स हुए इंप्रेस
वाकई वीडियो काफी शानदार है और लोगों का दिल जीत रहा है। छोटी सी बच्ची जिस तरह से ऑफसर्स के साथ रेस लगा रही है, वो लोगों को बहुत ज्यादा इंप्रेस कर रहा है। बच्चों की यही मासूमियत लोगों का दिल जीतने में कभी कसर नहीं छोड़ती। सोशल मीडिया पर लोगों को बच्चों के वीडियोज हमेशा ही पसंद आते हैं।
यहां देखें वीडियो












Click it and Unblock the Notifications