छोटी सी बच्ची ने तरबूज के टुकड़े को लपककर पकड़ा, क्यूट वीडियो ने जीता लोगों का दिल
little girl video: इंटरनेट काफी इंट्रस्टिंग वीडियोज का खजाना है, जिसमें छोटे बच्चे पहली बार भोजन का आनंद ले रहे हैं। नींबू के स्वाद की बात हो या फिर चॉकलेट की जिद करने तक, हम बच्चों के वीडियोज से खुद को प्यार में पड़ने से रोक नहीं सकते। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रा है, जिसमें एक प्यारी सी बच्ची अपने पिता की गोद में है और तरबूज के टुकड़े का आनंद उठा रही है।
वीडियो ने जीता लोगों का दिल
इस मनमोहक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है, इसे लाखों बार देखा गया है और हजारों दिल छू लेने वाले रिएक्शन्स भी दिए हैं। ऑनलाइन लोगों को ये वीडियो बेहद क्यूट लग रहा है।

पिता की गोद में दिखी बच्ची
वायरल वीडियो में, एक पिता पिंक फ्रॉक पहने अपनी प्यारी बच्ची को एक अपनी गोद में उठाए हुए है। अपने दूसरे हाथ में उसने तरबूज़ का एक टुकड़ा पकड़ रखा था। जैसे ही उसने एक टुकड़ा खाया, छोटी बच्ची खुद को रोक नहीं सकी। वो बड़ी तेजी से तरबूज के टुकड़े की ओर बढ़ी और खुद ही उसे कुतरने लगी। यह एक बेहद प्यारा पल था जिसने इंटरनेट पर सभी के दिलों को जीत लिया।
यहां देखें वीडियो...
9 मिलियन ने देखा वीडियो
वीडियो को 9 मिलियन से अधिक बार देखा गया है और हजारों कमेंट्स में छोटी लड़की पर प्यार बरसाया गया है। एक यूजर ने लिखा, यम्म्म यम्म्म यम्म्म, कितना प्यारा बच्चा है। एक अन्य यूजर ने कहा, कितना प्यारा है।
यूजर्स ने बोली ये बात
बच्चे के दिमाग में चल रही बातों का अनुमान लगाते हुए, किसी ने कहा, मुझे भी कुछ चाहिए।
प्यारा बच्चा, भगवान तुम्हें आशीर्वाद दे।












Click it and Unblock the Notifications