VIDEO: मगरमच्छ से अकेला नहीं जीत पाया शेर, तो दो और साथियों को बुलाया, अंजाम देखकर सब हैरान
नई दिल्ली: मगरमच्छ पानी में रहने वाले सबसे खतरनाक शिकारियों में से एक है। इस जानवर के नुकीले दांत हड्डियों तक को फाड़ देते हैं, लेकिन कभी-कभी ये खतरनाक जानवर खुद ही शिकार बन जाता है। अब इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि ये कुछ सालों पुराना है, लेकिन इसे देखकर लोग हैरान हैं। (वीडियो-नीचे)

पहले शेर ने किया हमला
ये घटना जंगली इलाके की है। जहां झील के पास मगरमच्छ आराम से बैठा रहता है। तभी वहां पर एक शेर आता है। शेर को देखकर मगर हिलता नहीं, वो अपनी जगह पर बना रहता है। कुछ ही देर में शेर ने उस पर हमला कर दिया, जिसका मगरमच्छ ने जवाब देने की कोशिश की, लेकिन रफ्तार के आगे उसकी नहीं चल रही थी।

मगरमच्छ ने नहीं मानी हार
अपने साथी को अकेला देख दो अन्य शेर भी वहां पहुंच गए और तीनों ने मिलकर मगरमच्छ पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने भी हार नहीं मानी और वो खूंखार शिकारियों से लड़ता रहा। शेर अपने दांत मगरमच्छ के शरीर में गड़ाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन चमड़ी इतनी मजबूत थी कि तीनों नाकामयाब रहे।

क्या हुआ अंजाम?
ये वीडियो केन्या के एक नेशनल पार्क में फिल्माया गया था। वैसे इस लड़ाई का अंत क्या हुआ ये तो वीडियो में नहीं दिखाया गया, लेकिन इसको फिल्माने वाले शख्स के मुताबिक मगरमच्छ को तीनों शेरों ने मिलकर घायल कर दिया था। जिसके बाद वो पीछे हट गया। इसके बाद शेरों ने वहां पर एक हाथी का शिकार कर दावत उड़ाई।

पानी में हार थी पक्की
जीव वैज्ञानिकों के मुताबिक अगर पानी के अंदर मगरमच्छ-शेर के बीच जंग हुई होती और शेर अकेला होता तो उसका हारना तय था। मगरमच्छ पानी के अंदर आराम से सांस ले लेते हैं, ऐसे में वो अपने शिकारी को पकड़कर पानी के अंदर ले जाते हैं, ताकि वो सांस फूलने से मर जाए। इसके अलावा मगरमच्छ शिकार को चबाने के लिए 16 हजार 414 न्यूटन तक का जोर लगाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications