Video: झाड़ी के पीछे छिपी थी शेरनी, भैंसे ने देखते ही कर दिया पलटवार, हवा में 5 फुट ऊपर उछाला

नई दिल्ली। जंगल में शिकारी कब खुद शिकार बन जाए कोई नहीं बता सकता। जंगल में जिंदा रहने के लिए किसी ना किसी का मरना जरूरी है, लेकिन कभी-कभी इलका उल्टा उदाहरण भी देखने को मिल जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह शिकार करने के मौके की तलाश में बैठी एक शेरनी को थोड़ी देर बाद खुद अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ता है।

वायरल हुआ ये वीडियो

वायरल हुआ ये वीडियो

आप सब ने टीवी, इंटरनेट पर कभी ना कभी शेर और भैंसे की लड़ाई वाला वीडियो देखा ही होगा। ऐसा ही एक वीडियो इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर सुशांता नंदा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्ट के कैप्शन में सुशांत ने लिखा, 'इंसान की नजर में जंगल का राजा भले ही शेर क्यों ना हो लेकिन यह भैंसा, इस शेर को राजा समझकर माफ करने वाला नहीं है।' वीडियो में भैंसे और शेरनी की भयानक लड़ाई को देखा जा सकता है।

झाड़ियों में छिपी बैठी थी शेरनी

झाड़ियों में छिपी बैठी थी शेरनी

बता दें कि 31 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 11 हजार से ज्यादा लोक देख चुके हैं और 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेरनी, भैंसों की झुंड के पास झाड़ियों में छिपी बैठी थी, तभी एक भैंसा उसकी तरफ आता है और शेरनी पर हमला कर देता है। इससे पहले कि वह कुछ कर पाती भैंसा, शेरनी को पांच फुट हवा में उछाल देता है। भैंसे से बुरी तरह पटखनी खाने के बाद शेरनी वहां से चली जाती है।

जंगल का नियम, मारो या मरो

बता दें कि जंगल का नियम है, मारो या मरो। कई बार शिकार के समय शेर का घायल हो जाना उसकी जान के लिए खतरा बन जाता है। मांसाहारी जानवर जैसे, शेर, बाघ, तेंदुए और चीता कभी नहीं चाहते कि वह किसी भी तरह से घायल हों, अगर ऐसा हुआ तो वह भूखे मर सकते हैं। हालांकि कई बार ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं जिसमें शिकार जानवर ने खुद पलटवार करके शिकारी जानवर की हालत खस्ता कर दी हो।

यूजर्स ने भैंसे की हिंम्मत को दी दाद

यूजर्स ने भैंसे की हिंम्मत को दी दाद

सोशल मीडिया पर शेरनी और भैंसे की इस लड़ाई का रोमांचक वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया। अब इस वीडियो पर कई यूजर्स के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इस वीडियो को देखकर मेरा दिन बन गया। वहीं एक यूजर ने लिखा खूबसूरत वीडियो है। एक अन्य यूजर ने भैंसे की हिम्मत को दाद देते हुए उसकी प्रशंसा की है। हालांकि यह वीडियो कहां का है और किस स्थान की घटना है, यह मलूम नहीं चल पाया है लेकिन लोग वीडियो का काफी आनंद ले रहे हैं।

शेरों के ऊपर छलांग लगाकर भाग निकली भैंस

शेरों के ऊपर छलांग लगाकर भाग निकली भैंस

हाल ही में शेर और भैंस का एक और वीडियो वायरल हुआ था जिसको लोगों ने काफी पसंद किया। वीडियो में एक भैंस को आती देख शेरों के एक झुंड के दो शेर रास्ता रोककर खड़े हो जाते हैं। जब भैंस की नजर अचानक उन शेरों पर पड़ती है तो वह पीछे मुड़कर भागने की नहीं सोचती, बल्कि उनका सामना करते हुए एक ही छलांग में उनके ऊपर से कूदकर बच निकलती है। अपने इलाके में ऐसी फजीहत देखकर कई शेर उस भैंस के पीछे टूट पड़ते हैं, लेकिन कहते हैं कि जिनमें हिम्मत होती है, उसे ही ऊपर वाले की भी मदद मिलती है।

कई शेरों पर भारी एक अकेली भैंस

बेचारी भैंस और शेरों की जंग वाले वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है, 'शेरों ने गौरव में कभी भी इस तरह की जोरदार छलांग की उम्मीद नहीं की होगी। सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट। सबसे बड़ी बात कि शेरों के कामयाब शिकार की दर 30 फीसदी ही है। ' भैंस दो शेरों के ऊपर से तो कुद कर निकल ही गई थी, जब कई शेरों ने उसे घेरने की कोशिश की तो उसने देखते ही देखते नदी में छलांग लगा दी और शेर अपनी पूरी ताकत लगाने के बावजूद उसका कुछ भी बिगाड़ नहीं सके।

यह भी पढ़ें: अस्पताल ने कोरोना मरीज को मृत बताकर परिवार को सौंपा शव, अंतिम संस्कार के बाद कहा- जिंदा है पेशेंट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+