लव आज कल! सीमा-सचिन के बाद चर्चा में एक और ब्याह, क्या भारत में मान्य होगी ये वर्चुअल शादी?

सीमा हैदर और सचिन मीणा का प्यार परवान चढ़ने के बाद अंजू का मामला जमकर गरमाया। अब इन दोनों चर्चित मामलों के बाद एक और घटना सामने आई है, जिसमें एक पाकिस्तानी महिला ने भारतीय लड़के से शादी की। लेकिन ये शादी वीडियो कॉल के जरिये हुई। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भारत में इस शादी को मान्यता मिल पाएगी?

वीडियो कॉल के जरिये की शादी
दरअसल, भारतीय लड़के और पाकिस्तानी लड़की की ये शादी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई। लड़की को भारतीय वीजा मिलने में परेशानी हुई तो दोनों ने वीडियो कॉल के जरिये शादी करने का फैसला लिया।

Seema Haider

क्या भारत में वैध होगी ये शादी?
बताते चलें कि लोगों में मिथ है कि वर्चुअल हुई इस शादी की भारत में वैधता नहीं है। लेकिन मुस्लिमों में ये शादी वैध मानी जाती है। हालांकि, इसकी कुछ शर्तें हैं। हिंदू धर्म की बात करें तो रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करना होता है, जबकि मुस्लिमों में ऐसा नहीं होता।

Recommended Video

    लव आज कल! सीमा-सचिन के बाद चर्चा में एक और ब्याह, क्या भारत में मान्य होगी ये वर्चुअल शादी?

    अमीना से हुई अरबाज की शादी
    राजस्थान के जोधपुर का निवासी अरबाज और पाकिस्तान की अमीना ने शादी करने का फैसला लिया था। लेकिन वीजा ना मिलने के चलते दोनों काफी परेशान हो गए, जिसके बाद वीडियो कॉल के जरिये शादी करने का दोनों ने फैसला लिया। ऑनलाइन हुई इस शादी में घरवाले भी शामिल हुए। अब दूल्हे के रिश्तेदारों को इस शादी का गवाह बनाने के लिए इसे बड़ी सी एलईडी स्क्रीन पर भी दिखाया गया।

    क्या बोला अरबाज?
    अमीना से वीडियो कॉल के जरिये शादी के अपने फैसले को लेकर अरबाज ने कहा कि हमारे रिश्तेदार पाकिस्तान में हैं। ये रिश्तेदारों और घरवालों की सहमति से हुई अरेंज मैरिज है। हमें शादी ऑनलाइन करने पर मजबूर होना पड़ा। क्योंकि वीजा मिलने में दिक्कतें आ रही थीं। तो हमने वर्चुअल शादी करने का फैसला लिया।

    अमीना को भारत लाने की कोशिशें तेज
    अरबाज ने ये भी बताया कि पाकिस्तान में हुई शादी को भारत में मान्यता नहीं मिलती है। ऐसे में उनके लिए शादी का भारत में होना भी जरूरी है। दूल्हे के पिता मोहम्मद अफजल ने कहा कि जल्द ही अमीना को भारत लाने की कोशिशें भी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शादियां काफी कम पैसे में हो जाती हैं। ऐसे में आम लोगों के लिए ये बढ़िया ऑप्शन है। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हीं के परिवार में किसी की पहले ही अमीना के रिश्तेदारों में शादी हो रखी है।

    सीमा-सचिन मामले में मचा बवाल
    अब अरबाज और अमीना की ये शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। इससे पहले सीमा हैदर और सचिन मीणा पर जमकर बवाल मचा था। इसके बाद पाकिस्तान गई अंजू और नसरुल्लाह की शादी भी खूब सुर्खियों में रही थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+