पेड़ पर आराम कर रहे बंदर पर तेंदुए ने किया अटैक, तभी हुआ कुछ ऐसा- Viral Video

नई दिल्ली। सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक तेंदुए और बंदर का है। जिसमें तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को देखकर यही लग रहा है कि किसी भी लड़ाई को जीतने के लिए ताकत से ज्यादा दिमाग की जरूरत होती है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक बंदर पेड़ पर आराम कर रहा है, तभी वहां अचानक एक तेंदुआ आ जाता है। ये तेंदुआ बंदर को अपना भोजन बनाने के लिए पेड़ पर चढ़ जाता है। वो पेड़ को हिलाकर बंदर को नीचे गिराने की कोशिश भी करता है।

दक्षिण अफ्रीका का है वीडियो

दक्षिण अफ्रीका का है वीडियो

इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है। वह ऐसे अनोखे वीडियो अक्सर शेयर करते रहते हैं। ये वीडियो वैसे तो पुराना है, लेकिन लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इससे पहले इस वीडियो को रेंजरडायरीज डॉट कॉम ने साल 2013 में अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था। चैनल ने वीडियो के डिस्क्रिप्शन में बताया था कि ये वीडियो दक्षिण अफ्रीका के सबी सैंड्स गेम रिजर्व का है। इसे गैरी पार्कर नामक शख्स ने रिकॉर्ड किया था।

पेड़ से लटका रहता है बंदर

पेड़ से लटका रहता है बंदर

इस 18 सेकेंड के वीडियो में ये दिखाई दे रहा है कि कैसे तेंदुआ बंदर को पकड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ जाता है। वहीं बंदर खुद को बचाने की कोशिश में लगा रहता है। बंदर खुद को बचाने के लिए पेड़ की शाखा तक से लटक जाता है। तेंदुआ भी बंदर को पकड़ने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देता है, ताकि उसे (बंदर) अपना खाना बना सके। बंदर तक पहुंचने की पूरी कोशिश करने के बाद भी जब तेंदुआ असफल रहता है, तो वो पेड़ को हिलाकर बंदर को नीचे गिराने की कोशिश करता है।

हजारों लोगों ने देखा वीडियो

हजारों लोगों ने देखा वीडियो

वीडियो शेयर करते हुए सुशांत नंदा ने लिखा है, 'प्रकृति में कई बार आकार, ताकत और औदा पीछे रह जाता है। शायद ही कभी देखा गया हो, तेंदुआ बंदर को खाने के लिए पेड़ से गिराने की कोशिश करता है। बंदर पेड़ को पकड़कर रखता है। ये वीडियो उस वीडियो से अच्छा है, जिसे मैंने पहले शेयर किया था। उस वीडियो में बंदर की कोबरा से लड़ाई होती है।' बता दें सुशांत नंदा के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अभी तक 831 लोगों ने लाइक किया है। इसपर बहुत से लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं 6.9 हजार लोगों ने अभी तक इसे देखा है। इसके अलावा वीडियो को 129 लोगों ने रीट्वीट भी किया है।

हैरान करने वाला VIDEO: नंगे पैर हाईटेंशन वायर पर चलता दिखा ये शख्‍स, देखने वाले कांप गए

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+