तेंदुए के बाड़े में घुस मॉडल करवा रही थी फोटोशूट, तेंदुओं के हमले में हुआ ये हाल
नई दिल्ली, अगस्त 26: जर्मनी से एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पूर्वी जर्मनी में मंगलवार को एक फोटोशूट के दौरान तेंदुए ने 36 वर्षीय मॉडल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। दरअसल मॉडल तेंदुए के बाड़े में घुसकर फोटोशूट करवा रही थी, इसी दौरान दो तेदुओं ने उस पर अटैक कर दिया। इस हमले में मॉडल को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर हालात को देखते हुए मॉडल को हेलीकॉप्टर की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Recommended Video

रिटायरमेंट शेल्टर में घुसी मॉडल
स्थानीय समाचार रिपोर्टस के मुताबिक, मॉडल की पहचान जेसिका लिडॉल्फ के तौर पर हुई है। जेसिका ने पूर्वी जर्मनी के सैक्सोनी-एनहाल्ट राज्य के नेब्रा में एक पशु आश्रय में दो तेंदुओं के बाड़े में घुस गई थी। संपत्ति का मालिक कथित तौर पर जानवरों के शो के लिए एक रिटायरमेंट शेल्टर चलाता है। बताया जा रहा है कि, लिडॉल्फ़ स्वेच्छा से तेंदुओं के बाड़े में घुसी थीं। जिनका तेंदुओं ने मॉडल पर हमला किया है, उनके नाम ट्रॉय और पेरिस हैं।

तेंदुए ने बुरी तरह से किया जख्मी
जेसिका ने न्यूज एजेंसी को बताया, कि तेंदुआ लगातार मेरे गाल, मेरे कान, मेरे सिर पर हमला कर रहे थे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि फोटोशूट की व्यवस्था किसने की थी या लिडॉल्फ का फिल्मांकन कौन कर रहा था, लेकिन पुलिस ने कहा कि उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उनका ऑपरेशन किया गया है। उनके शरीर पर तेदुए के हमले के कई निशान देखे जा सकते हैं।

जेसिका एक पशु प्रेमी हैं
जेसिका लिडॉल्फ ने अपनी वेबसाइट पर खुद को एक पशु प्रेमी बताया है। उसके पास एक घोड़ा, बिल्ली, कबूतर और तोते हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो स्थानीय अधिकारी अब हमले की जांच कर रहे हैं। पुलिस इस मामले में रिटायरमेंट शेल्टर के मालिक बिरगिट स्टैच की भूमिका की भी जांच कर रही है। कहीं उसका इस घटना में कोई हाथ तो नहीं था। रिटायरमेंट शेल्टर के मालिक 48 वर्षीय बिरगिट स्टैच ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

हमले के बाद जांच में जुटी पुलिस
रिटायरमेंट शेल्टर मालिक बिरगिट स्टैच एक पशु प्रशिक्षक है। सैक्सोनी-एनहाल्ट राज्य में कानून लोगों को कुछ शर्तों के साथ तेंदुआ या शेर पालने की अनुमति देता है। पुलिस अधिकारी इस हादसे के बाद अब जांच कर रहे हैं कि क्या स्टैच को अभी भी अपने जानवरों को रखने की अनुमति दी जा सकती है। इनसे आबादी के लिए कोई खतरा तो नहीं है?












Click it and Unblock the Notifications