Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मकान मालिक ने दिया अनोखा विज्ञापन, कहा- घर में एक पलंग है बारी- बारी सोना

नई दिल्ली। घर से दूर दूसरे शहर में काम करने वाले युवा व बैचलर लोगों के लिए सबसे बड़ा काम होता है रहने के लिए घर ढूंढना। छोटा कमरा, बाथरूम, सोने के लिए एक बेड और साइड टेबल मिल जाए काफी है। ऐसे में जगह जगह इसके लिए एड भी लगाए जाते हैं। लेकिन आस्ट्रेलिया में घर किराए पर देने के लिए एक मकान मालिक ने एक ऐसा एड लगाया जिसे देखकर समझ नहीं आएगा कि गुस्सा करें या हंसें।

'घर में एक पलंग है बारी बारी सोना'

'घर में एक पलंग है बारी बारी सोना'

अस्ट्रेलिया में एक मकान के मालिक ने जो एड लगाया उसपर लिखा था- 66 पाउंड में फ्लैट किराए पर लीजिए। फ्लैट दो लोगों के लिए है लेकिन घर में एक ही पलंग है तो दोनों किरायदार बारी बारी सो सकते हैं। इसके अलावा मकान मालिक ने कहा कि घर शिफ्ट में काम करने वालों के लिए बेहतरीन है। जो अपने अलग अलग वर्किंग ऑवर के अनुसार सो सकते हैं।

कोई हंसा तो कोई मकान के एड पर भावुक हो गया

कोई हंसा तो कोई मकान के एड पर भावुक हो गया

इस एड को देखने के बाद लोग मकान मालिक की हरकत पर जमकर हंसे। ये सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुछ लोगों को इस एड पर गुस्सा आया और कहने लगे कि ऐसे घटिया घरों के लिए भी युवाओं को ठोकरें खानी पड़ती हैं और परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जब गलत जगह लग गया KBC का एड 'कब तक रोकोगे?'

जब गलत जगह लग गया KBC का एड 'कब तक रोकोगे?'

भारत के लोकप्रिय शो में 'कौन बनेगा करोड़पति' का प्रसारण 3 सितंबर 2018 से सोनी टीवी पर हो रहा था। हर बार की तरह इस बार भी इस शो की धमाकेदार शुरुआत हुई है। इस बार इस शो की थीम है "कब तक रोकोगे?" और इसी तर्ज पर इस शो का विज्ञापन भी किया जा रहा है, शहरों में इसी थीम के साथ शो के पोस्टर लगाए गए हैं लेकिन लोगों को उस वक्त पेट पकड़कर हंसने का मौका मिल गया, जब इस शो का पोस्टर पब्लिक टॉयलेट की दीवार के ऊपर लगा हुआ देखा गया, जहां इस थीम के मायने ही बदल गए।

यह भी पढ़ें- जानिए महाराष्ट्र की जलगांव लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+