महिला ने मैगी में मिलाया मैंगो, यूजर बोला- 'हे भगवान! पृथ्वी नहीं, मेरे लिए अब दूसरा ग्रह खोज दो'
मैगी नूडल्स के साथ एक नए एक्सपेरीमेंट ने सोशल मीडिया की दुनिया में तहलका मचा रखा है। क्या कभी आम के साथ नूडल्स का मेल हो सकता है। लेकिन अब एक ऐसी ही डिश चर्चा का विषय बन रही है। लोग इसको लेकर खूब कमेंट कर रहे हैं।

नूडल्स में महिला ने डाला कोल्ड ड्रिंक
आम के साथ नूडल्स वाली ड्रिंक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे इंटाग्राम पेज 'thegreatindianfoodie' पर पोस्ट किया गया है। वीडिया में एक महिला को एक फ्राइंग पैन में मैगी मसाला और पानी डालकर मैगी नूडल्स बनाते हुए दिखाया गया है। लेकिन कुछ ही पलों में वह इसमें मैंगो फ्लेवर्ड कोल्ड ड्रिंक (स्लाइस) डालकर गरमागरम प्लेट में परोसती है। स्लाइस के साथ पके आम को भी प्लेट में ऊपर से डाला गया है।
महिला के वीडियो को मिल रहे व्यूज
वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 1.5 लाख से ज्यादा व्यूज और 5358 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। यूजर्स इस वीडियो से निराश हैं क्योंकि किसी ने भी ऐसा कुछ नहीं देखा है। एक यूजर कहा कि 'पता पता बता दें ताकि कोई व्यक्ति पहुंच सके और आपसे सलाह ले सके।' वहीं दूसरे यूजर का कमेंट आता है 'आप लोग नरक में जाएंगे।' एक अन्य यूजर चुटकी लेते हुए कहता है 'भगवान मेरे लिए अब दूसरा ग्रह खोजें'
1947 में इंस्टेंट सूप और नूडल्स भारत आया
इंस्टेंट सूप और नूडल्स का एक लोकप्रिय ब्रांड है। 18वीं शताब्दी के अंत में स्विट्जरलैंड में इसे शुरू किया गया था। साल 1947 में भारत में इसे नेस्ले ने खरीदा था।
मैगी नूडल्स में अपडेट
हर रोज क्या एक टाइम के अलावा दूसरे टाइम एक जैसा खाना लोग पसंद नहीं करते। वे डिश में बदलवा चाहते हैं। इसी के चलते लोग कई तरह के अनोखे व्यंजनों के आजमाते हैं। इन दिनों एक ऐसी अनोखी डिश खूब वायरल हो रही है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।