नहीं देखा होगा ऐसा बदला! सांप ने डसा तो शख्स ने कर दिया बुरा हाल, फिर क्या हुआ?
बिहार के राजौली से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक शख्स को सांप ने काट लिया। मगर घबराने की बजाय उसने कुछ ऐसा किया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
अकसर सांप को देखते ही अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है। मगर राजौली में रेलवे लाइन परियोजना पर काम कर रहे मजदूर संतोष लोहार मंगलवार रात जब अपने बेस कैंप में सो रहे थे तो उसी वक्त उन्हें एक जहरीले सांप ने डस लिया। मगर संतोष ने घबराने की बजाय कुछ ऐसा किया, जिसके बारे में सोच पाना भी किसी आम इंसान के लिए मुश्किल हो जाए।

दरअसल, संतोष को सांप ने काटा तो उन्होंने सांप को लोहे की रॉड से पकड़ा और फिर उसे एक बार नहीं बल्कि तीन बार अपने दांतों से काट लिया। इससे देखते ही देखते सांप की मौत हो गई।
जब संतोष से उनके असामान्य व्यवहार के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि मेरे गांव में ऐसी मान्यता है कि अगर सांप आपको काटता है, तो आपको जहर को बेअसर करने के लिए उसे दो बार काटना चाहिए। स्थानीय ज्ञान के इस अनोखे पहलू ने संतोष को इतना बड़ा कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।
झारखंड के रहने वाले संतोष का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. सतीश चंद्रा के अनुसार, अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है और वे खतरे से बाहर हैं।












Click it and Unblock the Notifications