फेमस कैफे की 'चिंदी' हरकत, खाने से ज्यादा जोड़ा टॉयलेट यूज करने का चार्ज, बिल देखकर बैठ गया कस्टमर का 'दिल'
वाशिंगटन, 06 सितंबर: यह तो सच है कि इस दुनिया में कुछ भी मुफ्त में नहीं मिलता। अगर किसी चीज के साथ कुछ फ्री में दिया जा रहा है तो उसके छुपे हुए चार्ज जरूर लगाए जा रहे हैं। हाल ही में आगर रेलवे स्टेशन के IRCTC एक्जीक्यूटिव लाउंज के वॉशरूम यूज करने के बदले 112 रुपए चार्ज वसूलने की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई थी। वहीं अब एक कैफे ने कस्टमर से टॉयलेट इस्तेमाल करने के पैसे वसूलते हैं, जिसकी जमकर ऑनलाइन आलोचना हो रही है।

ला एस्क्विना कॉफी शॉप की चिंदी हरकत
कहावत है कि लाइफ में कुछ भी मुफ्त का नहीं है। ऐसा लगता है कि ग्वाटेमाला के एक कैफे ने इस बात को बिल्कुस सीरियस ले लिया है, जब ही तो ला एस्क्विना कॉफी शॉप (La Esquina Coffee Shop) ने अपने एक ग्राहक को रेस्टोरेंट में वाशरूम यूज करने के लिए चार्ज लगा दिया। जिसके बिल की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

वॉशरूम यूज करने के लिए एक्स्ट्रा चार्ज
जैसे ही कस्टमर नेल्सी कॉर्डोवा को बिल थमाया गया, उसे देखकर वो दंग रह गई, जिसमें साफ लिखा कि वॉशरूम का यूज करने के लिए उससे एक्स्ट्रा चार्ज लिया गया था। ट्विटर का सहारा लेते हुए नेल्सी ने अपने बिल की फोटो शेयर की, जिसमें 'व्यावसायिक स्थान'के लिए चार्ज करना दिखाया गया था। हालांकि यह और कुछ नहीं बल्कि उसकी बाथरूम शुल्क था।

'Occupational Space' के नाम पर किया चार्ज
इस बिल की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि टॉयलेट जाने का चार्ज, जिसे 'Occupational Space' के नाम से जोड़ा गया था, वो खाने के पैसों से भी ज्यादा था। अब जब रेस्तरां की करतूत बिल के जरिए सोशल मीडिया पर उजागर हुई तो लोगों उसकी जमकर आलोचना करने लगे।

रेस्तरां की यूर्जस ने जमकर उड़ाई खिल्ली
एक यूजर ने रेस्तरां की खिल्ली उड़ाते हुए लिखा कि "मुझे आश्चर्य है कि रेस्तरां में हवा के लिए चार्ज नहीं लिया", जबकि दूसरे ने लिखा, "मैं वहा गया था। मुझे अब बताना होगा कि शायद इसी वगह से यह खाली रहता है।" हालांकि जब मामला बढ़ने लगा तो रेस्तरां ने अपने किए के लिए माफी मांगी।
कैफे ने घटना पर जारी किया बयान
वहीं यूजर्स की कड़ी प्रतिक्रिया मिलने के बाद कैफे ने जवाब देते हुए अपना एक स्पष्टीकरण पेश किया है, जिसमें उन्होंने अपने बयान में कहा कि हमें इस घटना के लिए खेद है, यह एक बहुत ही गंभीर, अनैच्छिक त्रुटि थी, जिसे हमारे सिस्टम में पहले ही ठीक कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications