कृष्ण भक्ति में डूबा हिरण! कीर्तन कर रहे लोगों के बीच जमकर थिरकने लगा, दिल जीत लेगा VIDEO
वायरल वीडियो में हिरण कृष्ण भक्ति में लीन नजर आ रहा है। लोग मंजीरा बजाते हुए कीर्तन कर रहे हैं और हिरण भी उनके साथ नाच रहा है।

Viral Deer Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियोज वायरल होते हैं। कई बार तो ऐसे वीडियोज नजर में आते हैं, जिनपर यकीन कर पाना एक बार को मुश्किल ही हो जाए। ऐसी ही एक वीडियो चर्चा में है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हैं।
अकसर आपने बड़े-बूढ़ों को भगवान के चरणों में सब कुछ छोड़ते देखा होगा। लोग कीर्तन में डूबे रहते हैं और इसमें लीन हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है, जिसमें कोई इंसान नहीं बल्कि एक हिरण भगवान की धुन पर नाच रहा है। (वीडियो-नीचे)
Recommended Video
कृष्णभक्ति में लीन हुआ हिरण
आजकल देश तो क्या विदेशों में भी कृष्णभक्ति देखने को मिलती है। बात चाहे वृंदावन की हो या फिर मथुरा की, लोग कृष्णभक्ति में लीन हो रहे हैं। अब इंसानों के साथ-साथ एक हिरण भी कृष्णभक्ति में लीन नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक काला हिरण बच्चों और लोगों के साथ कीर्तन का आनंद लेता दिख रहा है। ओरिजनल वीडियो IFS अफसर Susanta Nanda ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
मंजीरे की धुन पर नाचने लगा
27 सेकेंड के इस वीडियो में कुछ लोगों और बच्चों का झुंड दिख रहा है। सभी लोग मंजीरा बजा रहे हैं। वहीं लोगों के पास एक काला हिरण भी नजर आ रहा है। काला हिरण मंजीरे की आवाज सुनकर जोर-जोर से उछल रहा है। उसे डांस करता देख ऐसा लग रहा है मानो वो भी कृष्ण भक्ति में लीन हो रहा हो। वीडियो देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं।
यहां देखें वीडियो...
वीडियो कहां का है और कब फिल्माया गया है, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। लोग इस हिरण को देखने के बाद काफी हैरान हो रहे हैं कि आखिर कैसे मंजीरे की आवाज पर हिरण नाच रहा है।












Click it and Unblock the Notifications