WATCH VIDEO: क्या आपने देखा कोरियन दूल्हे का डांस? घोड़ी चढ़ने के बाद पंजाबी 'बोली' पर थिरका 'जीजा'

Korean guy enjoys Punjabi Boli: वायरल वीडियो में इंडियन लड़की से शादी कर रहे कोरियन दूल्हे को पंजाबी बोली पर थिरकते देखा जा सकता है। 'कोरियन जीजू' का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

credit: 🇮🇳 Shivangi & Jimin 🇰🇷

Viral video of Korean Jija: ढोल नगाड़ों और गाजे बाजों के साथ इंडियन वेडिंग का अपना अलग ही मजा होता है। विदेशी लोग भी इंडियन कल्चर में बड़ी दिलचस्पी लेने लगे हैं। हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है।
(वीडियो-नीचे)

पंजाबी बोली पर थिरका दूल्हा
currynkimchi नाम के यूजर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक कोरियन दूल्हा पंजाबी 'बोली' पर थिरकता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

वायरल हुआ वीडियो
इंडियन शादियों की धूम अलग ही होती है। शायद ही कोई ऐसा हो, जो शादियों पर ढोल नगाड़ों की थाप पर थिरकने से खुद को रोक सके। हाल ही में दक्षिण कोरिया के दूल्हे ने भी इंडियन शादी का स्वाद चखा, जब वो बारातियों के साथ पंजाबी बोली पर जमकर थिरकने लगा।

मजेदार है कैप्शन
पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि जिमिन उप्पा को पता था कि उसे इसके बाद नाचना है। काश मैं भी अपनी बारात में शामिल हो पाता। बोली पर चार चांद लगाने को। मेरे ऑफिस के साथियों को खास थैंक्स।

लोगों ने की दूल्हे की जमकर तारीफ
कुछ ही दिनों पहले ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। अभी तक इसे चार मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। इसके साथ ही 5 लाख से ज्यादा लोगों ने इस पर लाइक किया है। कई लोगों ने इस साउथ कोरियन दूल्हे की जमकर तारीफ की। जिस तरह से इंडियन कल्चर को शख्स अपना रहा है, लोग उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

'जिमिन जीजू शानदार'
एक यूजर ने कहा कि जिमिन जीजू इतने शानदार हैं। क्या उन्हें इसका मतलब समझ आया? वे बस वाइब का मजा ले रहे हैं। एक ने कपल को शादी की ढेरों बधाईयां दीं। एक ने कहा कि अगर जीजा कोरियन हो तो पंजाबी बोली मजेदार है।

इंडियन लड़की से की शादी
बताते चलें कि साउथ कोरिया के शख्स जिमिन ने शिवांगी नाम की इंडियन लड़की से शादी की। कपल ने अपनी शादी के कई फोटोज सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किए। एक और वीडियो में शख्स को मशहूर कोरियन गाने गंगम स्टाइल पर नाचते हुए देखा जा सकता है।

यहां देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+