कोरियाई राजदूत ने खरीदी नई गाड़ी, हिंदू विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने का वीडियो VIRAL
इंडियन कल्चर है ही कुछ ऐसा कि इसे अपनाने या फिर इसके बारे में जानने को हर कोई बेताब रहता है। हर किसी को भारत की संस्कृति में दिलचस्पी रहती है। पूजा-अर्चना या फिर विधि-विधान की बात करें तो विदेशी लोगों को इन सबमें काफी रूचि रहती है। हाल ही में एक क्लिप वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कोरियाई राजदूत भारतीय कल्चर के मुताबिक अपनी नई गाड़ी की पूजा कर रहे हैं।
भारत में सामान को भी भगवान की तरह पूजा जाता है। यहां अगर कोई बाजार से नया सामान लेकर आता है तो उसकी पूजा की जाती है। कई बार विदेशी लोगों को भी भारत का कल्चर काफी पसंद आता है और वे इसे फॉलो करना पसंद भी करते हैं। ऐसा ही कुछ करते हुए कोरियाई राजदूत भी नजर आए।

एक क्लिप सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कोरियाई राजदूत अपनी नई गाड़ी की पूजा अर्चना करते नजर आ रहे हैं। इसमें एक पंडित भी दिख रहा है, जिसमें वो गाड़ी के सामने पूजा की थाल लेकर खड़ा हो रखा होता है। फिर कोरियाई राजदूत आते हैं और अपनी गाड़ी की पूजा करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।
ये क्लिप ये भी दिखाता है कि किस तरह भारत का कल्चर विदेशों में भी मशहूर है। किस तरह लोग इंडियन कल्चर को फॉलो करने की कोशिश करते हैं और इसके बारे में ंजानने को बेताब रहते हैं। कई बार लोग अलग-अलग देशों से भारत आकर यहां के कल्चर के बारे में जानने की बेहद कोशिश करते हैं और फिर इसे अपनाते भी हैं।
ऐसा ही कुछ करते हुए कोरियाई राजदूत भी नजर आए। बेहद कम ही देखने को मिलता है कि विदेशी राजनयिक भारत के कल्चर को अपनाएं या फिर इसमें रुचि दिखाएं। लेकिन उनका ये रुख लोगों को खूब भा रहा है और वे उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं। कोऱियाई राजदूत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यहां देखें कोरियन राजदूत का वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications