मुंहासा फोड़ना हो सकता है जानलेवा! मौत के मुंह से बाल-बाल बचा शख्स, जानिये कैसे?

Pimple popping risk: कई बार लोगों को पिंपल जैसी परेशानियां हो जाती हैं। ये हर किसी में देखी जा सकती है। लेकिन अकसर हम इन छोटी परेशानियों को हल्के में ले लेते हैं और इनके बारे में ज्यादा नहीं सोचते। कई लोग तो पिंपल या मुंहासे अपने हाथ से ही फोड़ने लगते हैं। लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता कि ये कितना खतरनाक हो सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसा करने से आपकी जान पर भी बन आ सकती है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ उस वक्त हुआ, जब वो मौत के मुंह में जाते जाते बचा।

भूल कर भी ना करें ये गलती
डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक डॉक्टर ने बताया कि चेहरे पर कभी भी पिंपल हो तो उसे फोड़ने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए। डॉक्टर ने एक खास एरिया बताया, जहां के पिंपल फोड़ने से खतरनाक इंफेक्शन फैल सकता है। ये इंफेक्शन इतना भयानक हो सकता है कि आपकी जान पर भी बन आ सकती है।

Popping pimple

पिंपल फोड़कर फैला इन्फेक्शन
बताते चलें कि एवर एरियास है नाम के ये डॉक्टर वे यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के इर्विन मेडिकल सेंटर में प्रैक्टिस करते हैं। डॉक्टर ने बताया कि उनके पास ऐसे मरीज आए हैं, जिनके शरीर में पिंपल फोड़ने के बाद खतरनाक इंफेक्शन फैल गया। ऐसा ही एक और मरीज भी था, जो मौत के मुंह से बाल-बाल बचा। उसे नहीं मालूम था कि जिस जगह वो पिंपल फोड़ रहा है वो कैवर्नस साइनस के पास है। यहां से दिमाग की नसें जाती हैं।

शरीर पर बन गया खतरनाक घाव
मुंहासा फोड़ने के बाद उनकी स्किन में खतरनाक इंफेक्शन हो गया और देखते ही देखते यहां गहरा घाव हो गया। यहां से बैक्टीरिया उनके खून में भी जा सकता था। इससे उनके मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में भी सूजन आ सकती थी और इसके बाद मौत भी हो सकती थी।

ये हैं लक्षण
डॉक्टर ने बताया कि इन लक्षणों में कन्फ्यूजन की स्थिति सबसे पहले आती है। मरीज को बुखार भी आ सकता है और अगर मामला ज्यादा गंभीर हो जाए तो व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। डॉक्टर ने बताया कि नाक के ब्रिज से लेकर मुंह के आस-पास के पिंपल कभी भी ना फोड़ें। ये जगह बेहद संवेदनशील होती है और यहां इन्फेक्शन का खतरा भी सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में कभी भी यहां मुंहासे होने पर उन्हें आराम से सूखने देना चाहिए और जबरदस्ती गंदे हाथ नहीं लगाने चाहिए ना ही फोड़ने की कोशिश करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+