126 साल के स्वामी शिवानंद की 5 आदतें आपको दे सकती हैं लंबी उम्र, पद्मश्री से भी सम्मानित हो चुके हैं बाबा

Swami Sivananda: स्वामी शिवानंद 126 साल के हैं। उन्हें राष्ट्रपति द्वारा पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। जानते हैं उनकी लंबी सेहत का राज...

Swami Sivananda

Lifestyle of Swami Sivananda: शिवानंद बाबा या बाबा शिवानंद, दुनिया के सबसे अधिक उम्र के व्यक्ति हैं। साल 1896 को पैदा हुए ये बाबा इतनी उम्र होने के बाद भी चुस्त दुरुस्त हैं।

126 साल के बाबा शिवानंद को राष्ट्रपति की ओर से पद्म श्री पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। बाबा की सेहत और लंबी उम्र ही है, जिसने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है। चलिये जानते हैं उनकी लंबी उम्र का राज।

मसालों से परहेज करते हैं बाबा
बाबा शिवानंद की लंबी उम्र का राज उनका खान-पान और लाइफस्टाइल है। सबसे पहले बात करते हैं खान-पान की। बताते चलें कि बाबा शिवानंद मसालों से साफ परहेज करते हैं। वे एकदम शुद्ध और उबली हुई सब्जियों का ही अपने खाने में सेवन करते हैं। खाने में वे ज्यादातर उबली हुई दाल और चावल खाते हैं।

योग है लंबी सेहत का राज
खाने के साथ-साथ बाबा की लंबी उम्र का राज योगा भी है। जी हां! बाबा शिवानंद रोजाना योग साधना करते हैं। बे बिला नागा योग करते हैं और उनका मानना है कि रोजाना योग करने से शरीर से बीमारियां हमेशा दूर रहती हैं।

दूध और फलों से परहेज
जब भी बच्चे बीमार पड़ते हैं, डॉक्टर फल फ्रूट्स खाने की ही सलाह देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि 126 साल के बाबा फलों से दूरी बनाए रखे हुए हैं। जानकर थोड़ा अजीब लगेगा लेकिन बाबा का मानना है कि दूध और फल आहार का जरूरी हिस्सा नहीं हैं। वे इसे फैंसी फूड बताते हैं।

सेक्स से बनाएं दूरी
अपनी लंबी उम्र का स्वामी शिवानंद सेक्स से दूरी भी बताते हैं। उनका मानना है कि अगर लंबे समय तक जिंदा रहना है तो संभोग से दूरी बनाए रखनी होगी।

जमीन पर सोते हैं बाबा
जहां लोगों को सोने के लिए आरामदायक बेड और मेट्रेस चाहिए होता है, वहीं बाबा शिवानंद जमीन पर चटाई बिछाकर सोते हैं। तकिये के लिए वे लकड़ी से बने एक पट्टे का इस्तेमाल करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+