VIDEO: अजगर को जिंदा ही निगल गया किंग कोबरा, घर की रसोई में फरमा रहा था आराम तभी...
भुवनेश्वर, 20 जनवरी। जब दुनिया के सबसे जहरीले सांपों का नाम आता है तो उसमें किंग कोबरा का नाम जरूर होता है। खतरनाक किंग कोबरा उन सांपों में से है जो अपने ही रिश्तेदारों यानी अन्य सांपों का शिकार करते हैं। हाल ही में ओडिशा के अंगुल जिले से इसका एक ताजा उदाहरण सामने आया। यहां एक घर में घुसे किंग कोबरा को जब पकड़ा गया तो पता चला उसने एक अजगर को जिंदा निगल लिया है।

घर में छिपा बैठा था विशालकाय किंग कोबरा
हालांकि ठीक से पचा न पाने के चलते बाद में कोबरा उस अजगर को बाहर पेट से बाहर निकाल देता है। हालांकि तब तक अजगर की मौत हो चुकी होती है। इस पूरे घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देख लोग भी हैरान हैं, कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। मामला अंगुल जिले के सतकोसिया रिजर्व के तहत कराडपा गांव का बताया जा रहा है।

4 फीट लंबे अजगर को जिंदा निगला
मीडियो रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को गांव में एक विशालकाय किंग कोबरा को देखे जाने के बाद हड़कंप मच गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप कितना बड़ा है। रिपोर्ट की मानें तो किंग कोबरा की लंबाई 11 फीट बताई जा रही है। उसने एक 4 फीट लंबे अजगर का शिकार किया और साबूत ही निगल गया। बता दें कि किंग कोबरा अपनी ही प्रजाति के सांपों का शिकार करते हैं और उन्हें निगल जाते हैं।

वन विभाग के अधिकारियों ने किया काबू
बताया जा रहा है कि किंग कोबरा को एक स्थानीय निवासी की रसोई में देखा गया, जिसके बाद डरे हुए परिवार के सदस्यों ने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों से मदद मांगी। स्थानीय सांप पकड़ने वाले अधिकारी मौके पर पहुंचे और घर में आराम फरमा रहे किंग कोबरा को बिना कोई नुकसान पहुंचाए जिंदा पकड़ा। इसके बाद अधिकारी सांप को टिकरापाड़ा वन कार्यालय ले आए और जंगल में छोड़ दिया। इस बीच किंग कोबरा ने कुछ ऐसा किया जिसे देख हर कोई दंग रह गया।

पेट से बाहर निकाला अपना शिकार
वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में छोड़े जाने से पहले कोबरा ने अपने शिकार को बाहर निकाल दिया। हो सकता है वह अजगर को पचा पाने में नाकामियाब रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि किंग कोबरा और अजगर की काफी देर तक लड़ाई हुई थी। अजगर की पकड़ के कोबरा बचने में कामयाब रहा और उसे निगल गया। बता दें कि अजगर भी काफी खतरनाक होते हैं, वह सांपों और छोटे जानवरों को दम घुटने से मार देते हैं।

संरक्षित प्राणियों में आते हैं किंग कोबरा
हालांकि इस लड़ाई में किंग कोबरा अपने साइज के चलते अजगर पर भारी पड़ा और उसकी जीवन लीला समाप्त कर दी। मालूम हो कि किंग कोबरा संरक्षित प्राणियों की श्रेणी में आते हैं। दुनिया में जहरीले सांपों की सबसे पुरानी प्रजाति वाले किंग कोबरा इंसानों के लिए भी काफी खतरनाक होता है। वहीं, जब शिकार के लिए उनकी दूसरे सांपों से भिड़ंत होती है तो बहुत कम ही बार किंग कोबरा की हार होती है।
Video देखने के लिए यहां करें क्लिक
यह भी पढ़ें: Video: दोस्त की मौत ने इस शख्स को बना दिया 'कंडोम किंग', शाही पोशाक के पीछे छिपा है एक खास मकसद












Click it and Unblock the Notifications