'शातिर' किंग कोबरा ने फिर दिया चकमा, पकड़े जाने के कुछ घंटे बाद ही हुआ चिड़ियाघर से फरार
चिड़ियाघर के कर्मचारियों की 6 दिन की कोशिश पर किंग कोबरा ने एक बार फिर से पानी फेर दिया।
king

6 दिन की मेहनत पर कोबरा ने फेरा पानी
डेली स्टार की खबर के मुताबिक, स्कैनसेन चिड़ियाघर में एक्वेरियम के डायरेक्टर जोनास वाह्लस्ट्रोम ने बताया कि कर्मचारियों ने काफी खोजबीन और कड़ी मशक्कत के बाद उस किंग कोबरा को दोबारा पकड़ा था। उसे पकड़ने के लिए स्पेशल कैमरों और एक्सरे मशीनों की भी मदद ली गई थी। लेकिन, चिड़ियाघर के कर्मचारियों की 6 दिन की कोशिश पर किंग कोबरा ने एक बार फिर से पानी फेर दिया।

टेरारियम से ये तिकड़म लगाकर निकला कोबरा
पहली बार जब किंग कोबरा भागा था तो जोनास वाह्लस्ट्रोम ने कहा था, 'वो सांप काफी शातिर है, उसने अपने टेरारियम (सांपों का बाड़ा) से बाहर निकलने के लिए उस लैंप स्टैंड को जरिया बनाया, जो उसे गर्मी पहुंचाने के लिए लगाया गया था। इस लैंप स्टैंड के जरिए किंग कोबरा अपने टेरारियम से बाहर निकला और इसके बाद एक पेड़ पर चढ़कर निकल भागा।'

एक बार कोबरा को तलाशने में जुटी टीम
चिड़ियाघर के कर्मचारियों को 6 दिन की कोशिश और खोजबीन के बाद पता चला कि किंग कोबरा अपने टेरारियम के पास ही एक दीवार के बीच में छिपा हुआ है। यहां से कर्मचारियों ने उसे पकड़ा और वापस लाकर टेरारियम में रखा। लेकिन, कुछ घंटों बाद ही पता चला कि वो कोबरा फिर से अपने टेरारियम से निकल भागा है। अब एक बार फिर से कर्मचारी उस शातिर किंग कोबरा को तलाशने में जुट गए हैं। आपको बता दें कि किंग कोबरा दुनिया के सबसे ज्यादा जहरीले सांपों में से एक है।












Click it and Unblock the Notifications