Neema Paul Viral Video: किली पॉल की बहन ने पहली बार सुनाई अपनी आवाज, 'घोड़े पे सवार' गाकर उड़ाए लोगों के होश
बॉलीवुड गानों के दीवाने किली पॉल की बहन ने पहली बार अपनी आवाज फैंस को सुनाई है। उनका 'घोड़े पे सवार' गाना खूब वायरल हो रहा है।

Kili Paul's sister Neema: मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर किली पॉल बॉलीवुड के कितने बड़े दीवाने हैं ये बात किसी से भी छिपी नहीं है। शायद ही कोई पॉपुलर बॉलीवुड सॉन्ग हो, जिसपर उन्होंने लिप सिंक करते हुए शानदार वीडियो ना बनाया हो। किली के साथ अकसर उनकी वीडियोज में उनकी बहन नीमा भी नजर आती हैं। कई वीडियोज में उन्हें भी लिप सिंक करते हुए देखा जा सकता है। अब हाल ही में एक नए वीडियो में किली की बहन नीमा अनविदा दत्ता के घोड़े पे सवार गाने पर लिप सिंक नहीं गाना गाती हुईं दिख रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

भाई को सपोर्ट करती हैं नीमा
नीमा अकसर अपने भाई किली पॉल के वीडियोज में पीछे से उन्हें सपोर्ट करती हुई नजर आती हैं। अकसर कई वीडियोज में उन्हें लिप सिंक करते हुए भी देखा जा सकता है। बैकग्राउंड में भाई के साथ वीडियोज पर लिप सिंक करने वाली नीमा को भी फैंस काफी पसंद करते हैं और उनका अपना एक सेपरेट फैन बेस भी है। अब घोड़े पे सवार उनका ये गाना जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।
नीमा ने पहली बार गाया गाना
इस शानदार वीडियो को किली पॉल के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीमा किसी गाने पर लिप सिंक नहीं, बल्कि गाना ही गा रही हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि आइये जानते हैं इस गाने पर आपके क्या विचार हैं।

लोगों को पसंद आ रहा वीडियो
फिल्म में अहम किरदार निभाने वालीं स्वस्तिका मुखर्जी ने खुद ये वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। पहली बार नीमा की आवाज सुनकर कई लोग चौंक भी रहे हैं। क्योंकि इससे पहले उन्हें अकसर लिप सिंक करते हुए ही देखा गया है।

लोगों ने किया रिएक्ट
इस शानदार वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये बहुत शानदार है। तो वहीं एक अन्य यूजर ने नीमा को बेहतरीन बताया। कई लोगों ने वीडियो पर हार्ट इमोजी भी बनाया। एक यूजर ने कहा कि उनके चेहरे की स्माइल और इस गाने की खूबसूरती बेहद प्यारी है। एक ने कहा कि बहुत सुंदर।












Click it and Unblock the Notifications