VIRAL VIDEO: किली पॉल पर चढ़ा शिव भक्ति का खुमार, 'भोला बाबा' गाने पर बहन संग मचाया गर्दा
Kili Paul dance video: किली पॉल को अकसर बॉलीवुड गानों पर थिरकते देखा गया है। हाल ही में उन्होंने भोला बाबा गाने पर शानदार डांस और लिप सिंकिंग की है। वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

Kili Paul Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों 'भोला बाबा देदे नोट छापन की मशीन' गाने पर लोग जमकर रील्स बना रहे हैं। जहां देखो वहां इन्फ्लुएंसर्स इसपर वीडियो बना रहे हैं। ऐसे में तंजानिया के किली पॉल कैसे पीछे रह सकते हैं।
शानदार लिप्सिंग करते हैं किली
किली पॉल को तो आप जानते ही होंगे। बॉलीवुड गानों पर शानदार लिप्सिंग करने वाले तंजानिया के इन्फ्लुएंसर लोगों का दिल जीतते आए हैं। हाल ही में उन्होंने वायरल हो रहे भोले बाबा के गाने पर भी रील बनाई है। (वीडियो-नीचे)
बहन संग भोला बाबा गाने पर थिरके
वायरल वीडियो किली पॉल ने अपनी बहन नीमा पॉल के साथ बनाया है। वीडियो में दोनों को पारंपरिक ड्रेस पहने देखा जा सकता है। भगवान शिव का जादू दोनों के सिर चढ़कर बोल रहा है। दोनों हरियाणवी गाना भोले बाबा देदे नोट छापन की मशीन पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं और उनका ये वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल भी हो रहा है।
वायरल हुआ वीडियो
वीडियो को किली पॉल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है कि नोट छापन की मशीन। वीडियो में किली तो शानदार स्टेप कर रही रहे हैं, साथ में उनकी बहन नीमा पॉल भी थिरकती दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे 2000 के नोट वापस लेने को लेकर जोड़ते हुए रिएक्शन दे रहे हैं।
यहां देखें वीडियो...
लोग बोले- 'अब मशीन लेके क्या करोगे'
वीडियो को 23 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है और हजारों लोग इसपर रिएक्ट भी कर रहे हैं। यूजर्स किली के इस वीडियो पर काफी फनी रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने करा कि भाई इंडिया से 2000 का नोट बंद हुआ है, अब मशीन लेकर क्या करोगे। वहीं लोगों ने दोनों भाई-बहनों को काफी टैलेंटेड बताया है। लोगों ने कहा कि भगवान आप दोनों को खुश रखे।












Click it and Unblock the Notifications