शार्प ब्रेन का कमाल! महज 4 साल की उम्र में हो गया था किडनैप, 33 साल बाद भी याद रहा घर का रास्ता
नई

33 साल पहले अगवा हुआ था शख्स
डेली स्टार की खबर के अनुसार, चीन के युन्नान प्रांत में रहने वाले ली जिंगवेई को 4 साल की उम्र में पड़ोसी के द्वारा अगवा कर लिया गया था और एक खिलौने के बल पर उसे घर से 2000 किलोमीटर दूर हेनान प्रांत में पहुंचा दिया। वहां उसने बच्चे को एक परिवार के हाथों बेच दिया। इस परिवार में उन्हें किसी तरह की तकलीफ नहीं हुई, लेकिन वो अपने माता-पिता को याद करते रहे।

सिर्फ याद रहा अपने घर का रास्ता
ली जिंगवेई को जिस परिवार को बेचा गया, उस परिवार ने ली का बहुत अच्छे से ध्यान रखा। उन्हें पढ़ने के लिए स्कूल और कॉलेज भेजा। जिसके बाद उनकी नौकरी लग गई। इसी परिवार से के साथ रहते हुए उनकी शादी भी हो गई। इस चीजों के बीच व्यस्त रहे ली को अपने घर की याद फिर भी सताती रही। जब ली का चार साल की उम्र में घर छूटा तो शायद ही उन्हें अपने माता पिता का नाम याद रहा हो और ना ही अपने गांव का नाम याद था। लेकिन उन्हें अपने घर और गांव की नक्शा और वहां की स्थिति याद रही।

वायरल हुआ घर का मैप
जिसके अधार पर ली ने अपने गांव का एक चित्र जैसा नक्शा तैयार किया। ली ने इस मैप को सोशल मीडिया पर शेयर किया और अपने गांव और माता-पिता को खोजना शुरू किया। उन्होंने अपनी याद से जो मैप बनाया, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब ये खबर पुलिस तक पहुंचा तो उन्होंने भी जिंगवेई को उसकी मां से मिलाने का फैसला किया। पुलिस ने उसके बनाए नक्शे का मिलान पहाड़ों पर बसे झाओतोंग शहर के एक गांव से किया।

जिंगवेई अब शादी-शुदा है और उसके बच्चे भी हैं
इस दौरान उन्हें पता चला कि वहां एक महिला ने सालों पहले अपना बेटा खो दिया था। आखिरकार डीएनए टेस्ट के बाद ये साबित हो गया कि वही ली जिंगवेई की मां थी। 33 साल बाद अपने घर वापस पहुंचा जिंगवेई जब अपनी मां से मिला, तो उसकी आंखों में आंसू आ गए। 4 साल की उम्र में गायब हुआ जिंगवेई अब शादी-शुदा है और उसके बच्चे भी हैं। हालांकि उसके पिता की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications