वर्ल्ड कप में इंडिया की हार के बाद बच्चे का हुआ बुरा हाल, रोते-रोते अटक गई सांस और फिर...
बीते दिनों भारत को वर्ल्ड कप में हार का सामना करना पड़ा तो करोड़ों देशवासियों का दिल टूट गया। लेकिन उस वक्त एक नन्हा क्रिकेट प्रेमी हार को इस कदर दिल से लगा बैठा कि रोते-रोते उसकी सांस ही अटक गई। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
मामला है गुरुग्राम का, जहां क्रिकेट मैच के दिन हर किसी की निगाहें भारत की ओर टिकी हुई थीं, वहीं एक बच्चा भी इसी आस में था कि भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतेगी। लेकिन इसके उलट जब टीम इंडिया हार गई तो बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बच्चा इतना रोया कि उसकी सांस तक अटक गई। ये देखने के बाद उसके घरवाले काफी घबरा गए और फिर जल्दबाजी में उसे अस्पताल लेकर गए। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अस्पताल से बच्चे की तस्वीरें और वीडियोज खूब वायरल भी हो रहे हैं।
बताते चलें कि बीते दिन हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और भारत आमने-सामने थे। क्रिकेट का क्रेज सिर्फ नौजवानों में ही नहीं बल्कि बुजुर्गों और बच्चों के भी सिर चढ़कर बोला। पूरे देश में मैच के दिन प्रार्थनाओं का दौर जारी था। हर कोई टीम इंडिया की जीत की कामना कर रहा था। लेकिन सारे क्रिकेट प्रेमियों का दिल उस वक्त टूट गया, जब टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा और ट्रॉफी ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स ले गए।












Click it and Unblock the Notifications