85 वर्ष की उम्र में 'खतरों की खिलाड़ी' बन गई लेडी, बेटी के साथ उतरी 500 फीट नीचे, देखें Video

उम्र 80 के पार हो और जरा सी भी ऊंचाई या फिर ढलान पर चलना हो तो सांस फूलने लगती है। लेकिन 85 वर्ष में लेडी ने जो हिम्मत दिखाई उससे जिपलाइन यात्रा का दम भरने वाले तमाम दिग्गज आश्चर्य में हैं।

Khatron Ke Khiladi Lady age of 85

एडवेंचर का शौक भी एक उम्र की सीमा तक रहता है। खासकर जब इंसान उम्र के अंतिम पड़ाव पर हो तो इसके लिए सोचा भी नहीं जा सकता। लेकिन एक लेडी ने इसके विपरीत खुद ये साबित कर दिखाया कि एडवेंचर के लिए सिर्फ स्वस्थ शरीर और साहस की जरूरत होती है, उम्र मायने नहीं रखती। बेटी साथ जिप लाइन से नीचे उतने वाली 85 वर्षीय की लेडी ने इसके लिए खुद को कैसे तैयार किया ये हैरान करने वाला है।

उम्र के अंतिम पड़ाव में एडवेंचर दिखाने वाली जांबाज लेडी का नाम सैली वेबस्टर है। वो ब्रिटेन के चेशायर की रहने वाली है। सैली की उम्र 85 वर्ष है। उन्होंने दुनिया की सबसे तेज 500 मीटर ऊंची से 1.5 किलोमीटर दूरी की जिप लाइन से यात्रा की। अपने एडवेंचर में वो अकेले नहीं थीं, उनके पीछे उनकी बेटी जूलियट भी थी। लेडी 85 की उम्र में जिप लाइन से यात्रा कर वाकई 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron ke khiladi) बन गई।

लेडी की एडवेंचर का वीडियो न्यूज एजेंसी रॉयटर्स द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किया। सैली वेबस्टर ने जिप लाइन से यात्रा करने से पहले सुरक्षा गियर और चश्मे लगाए थे। उन्होंने 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से जिपलाइन करते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ 52 वर्षीय योग प्रशिक्षक उनकी बेटी जूलियट भी नजर आयीं। वेबस्टर को वीडियो में यह व्यक्त करते हुए सुना जा सकता है कि कैसे अनुभव ने उसे अचंभित कर दिया।

ब्रिटेन ने न्यूज प्लेटफार्म मैनचेस्टर इवनिंग न्यूज के अनुसार, वेबस्टर ने वेल्स में पेनरहिन स्लेट क्वारी के माध्यम से जिप वर्ल्ड द्वारा संचालित वेलोसिटी 2 जिपलाइन पर सवारी की, जो इसे दुनिया की सबसे तेज जिपलाइन होने का दावा करती है। इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में 85 वर्षीय महिला ने कहा, "बहुत खूब! आज जिपलाइन करने से मुझे वास्तव में जीवंत अहसास हुआ। मैं पहले नर्वस थी। मैंने अपनी इस उम्र में कभी नहीं सोचा था कि मैं खुद को स्नोडोनिया के शीर्ष पर देखूंगी"।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+