लॉकडाउन का इस शख्स ने किया सही इस्तेमाल, घर बैठे हासिल कर ली 145 से अधिक डिग्रियां
नई दिल्ली, जनवरी 08। कोरोना महामारी की तीसरी लहर के आते ही देश में एकबार फिर से लॉकडाउन की चर्चाएं होने लगी हैं और लॉकडाउन शब्द सुनते ही कुछ लोग परेशान होना भी शुरू हो गए हैं, क्योंकि लॉकडाउन में लोगों के काम-धंधे चौपट हो जाएंगे और फिर से आर्थिक संकट आकर खड़ा हो जाएगा। लॉकडाउन के दौरान घर में कैद रहकर अगर किसी ने उसका सही इस्तेमाल किया है तो वो केरल के रहने वाले शफी विक्रमन हैं, जिनका दावा है कि उन्होंने लॉकडाउन में अलग-अलग यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करके 145 से अधिक डिग्री और सर्टिफिकेट हासिल कर लिए हैं।
Recommended Video

24 में से 20 घंटे मेहनत कर हासिल की डिग्रियां
केरल के तिरुवनंतपुरम के निवासी शफी विक्रमन का कहना है कि उन्होंने लॉकडाउन में लगभग 16 देशों की अलग-अलग यूनिवर्सिटी से 145 से अधिक डिग्री हासिल कर ली हैं। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, शफी विक्रमन ने इसकी शुरुआत पहले लॉकडाउन से ही कर दी थी और इन डिग्रियों को हासिल करने के लिए उन्होंने 20-20 घंटे पढ़ाई की है।

लॉकडाउन का किया सही इस्तेमाल- विक्रमन
ANI से बात करते हुए विक्रमन ने कहा है कि जहां एक तरफ लॉकडाउन में पूरा देश बंद था और सभी लोग अपने-अपने घरों में थे तो उस समय को मैंने सही इस्तेमाल में लिया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन एक ऐसी स्थिति थी जहां लोग बाहर निकलने में सक्षम नहीं थे, मैंने उस समय का अधिकतम स्तर पर उपयोग किया।

शुरुआत में काफी कठिन लगा था ये काम- विक्रमन
विक्रमन ने बताया कि लॉकडाउन के शुरुआती चरणों में पहले पढ़ाई करने में काफी मुश्किल हुई थी, लेकिन एक के बाद एक सिलेबस पूरा होता चला गया। इस दौरान उन्हें ये महसूस हुआ कि उनके लिए आगे जाने का ये एक अच्छा मौका है। उनका कहना है कि ऐसी उपलब्धी को हासिल करने के लिए एकेडमिक रूप से प्रतिभाशाली होना चाहिए या पर्याप्त रूप से स्मार्ट होना चाहिए, हर कोई ऐसा नहीं कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications