44 लाख की ऑडी A4 में आया किसान और फिर बेचने लगा पालक, 70 लाख लोगों ने देखा VIDEO
Farmer selling Spinach from Audi: केरल के एक किसान का सब्जी बेचने के लिए अपनी ऑडी A4 चलाकर बाज़ार में जाने का वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। सुजीत एसपी जो सोशल मीडिया पर 'वैरायटी फार्मर' के नाम से जाने जाते हैं किसी के लिए भी अजनबी नहीं हैं। अपने नाम कई पुरस्कारों के साथ 36 वर्षीय फार्मर को नवीन कृषि तकनीकों के बारे में जागरूकता फैलाने, विभिन्न फसलें उगाने और कृषि के साथ प्रौद्योगिकी को को मिलाने का श्रेय दिया जाता है।
अपनी आधुनिक तकनीकी को दुनिया तक पहुंचाने वाले सुजीत इन दिनों किसी और ही वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में वे अपनी ऑडी लेकर लोगों के सामने आए। हैरानी की बात तो ये थी कि वे लाखों रुपये कीमत वाली ऑडी से पालक बेच रहे थे।

44 लाख रुपये की ऑडी से पालक बेच रहे सुजीत अब सुर्खियों में बने हुए हैं। वैरायटी फार्मर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे पालक की कटाई करते हुए दिखाता है, इसमें वो बेचने के लिए सड़क के किनारे के बाजार में ले जाता है। एक बार जब वो बाजार पहुंचता है, तो सुजीत फर्श पर एक चटाई बिछाता है और ग्राहकों को खरीदने के लिए लाल पालक दिखाता है।
वीडियो शेयर करते हुए सुजीत ने कैप्शन मेंलिखा कि जब मैं पालक बेचने अपनी ऑडी से गया। इस क्लिप को 7 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा और इसपर जमकर अपने रिएक्शन भी दिए हैं। लोग सुजीत की मेहनत और लगन के साथ कृषि की उत्तम तकनीकों को लोगों तक पहुंचाने की खूब तारीफ कर रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो...
किसान का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। लोग किसान की ईमानदारी और मेहनत की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications