घर में निकला दो सिर का अनोखा सांप तो कपल ने किया ये काम, सब कर रहे तारीफ
नई दिल्ली। कोई भी इंसान अगर अपने घर में सांप को देखेगा तो डर जाएगा। वहीं अगर ये सांप भी ऐसा हो जो उसने पहले कभी ना देखा हो तो फिर तो ये डर और भी बढ़ जाएगा। अमेरिका के केंटकी में जब एक कपल ने सुबह-सुबह अपने घर में दो सिर वाला अजीब सांप देखा।

कपल ने सांप को एजुकेशन सेंटर को सौंपा
इस कपल ने जब देखा कि दो सिर का एक सांप उनके आंगन में घूम रहा है। ये इसे देखकर बुरी तरह चौंक गए लेकिन उन्होंने इसे नुकसान नहीं पहुंचाया। इस कपल ने इस सांप को सालाटो वाइल्ड लाइफ एजुकेशन सेंटर को सौंप दिया। जिसके बाद सेंटर ने सांप को आम लोगों को देखने के लिए रखा।

फेसबुक पर शेयर किया फोटो
सालाटो वाइल्ड लाइफ एजुकेशन सेंटर ने इस सांप की तस्वीरें अपने फेसबुक पेज पर शेयर की हैं। सेंटर के लोगों को कहना है कि जब उन्हें दो सिर के सांप के बारे में बताया गया तो वो चौंक गए कि क्या ये सही जानकारी है। स्टाफ का कहना है कि इस अलग तरह के सांप को अपने यहां रखना उनके लिए बिल्कुल अनोखा अनुभव है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें
वाइल्ड लाइफ एजुकेशन सेंटर के डायरेक्टर का कहना है कि ये सांप उनके यहां आसानी से रह पाएगा, इसकी उन्हें उम्मीद है। उन्हें बताया कि सांप के दोनों सिर और दोनों सिर की आंखें ठीक हैं। जीभ की ठीक चल रही है। सेंटर का ध्यान उसकी सेहत पर है। 18 अक्टूबर को सेंटर के पेज पर इसकी तस्वीरें शेयर की गईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा है। इसको करीब 1900 लोग शेयर कर चुके हैं जबकि दस हजार से लोग इस पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications