Dead Man Alive: जब अचानक दिल निकालने से पहले मुर्दे के बहने लगे आंसू! ऑपरेशन थिएटर छोड़ भागे डॉक्टर
Dead Organ Donor Alive News: अमेरिका के केंटकी प्रदेश से एक भयावह घटना सामने आई है। यहां के एक अस्पताल में मुर्दा अचानक ऑपरेशन टेबल पर ही जाग गया। ठीक, उसी समय जब डॉक्टर उसका दिल निकालने की तैयारी कर रहे थे। खास बात यह है कि डॉक्टरों ने पहले ही उसके ब्रेनडेड की पुष्टि कर दी थी। ऑपरेशन के दौरान मुर्दे की आंखों से आंसू बहने लगे और शरीर हिलने-डुलने लगा। जिसे देखकर ऑपरेशन थिएटर में मौजूद नर्सें बाहर भाग गई।
यह घटना अक्टूबर 2021 की है। केंटुकी के बैपटिस्ट हेल्थ रिचमंड अस्पताल में एंथनी थॉमस 'टीजे' हूवर II को ड्रग ओवरडोज के कारण कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया था। डॉक्टरों ने ऑर्गन दान के लिए ऑपरेशन की तैयारी कर ली थी, लेकिन ठीक उसी समय हूवर ऑपरेशन टेबल पर होश में आ गए।

ऑपरेशन के दौरान हुआ चमत्कार, जाग गया मुर्दा!
ऑर्गन दान प्रक्रिया के लिए हूवर की स्थिति की जांच की जा रही थी। जब ऑपरेशन शुरू होने वाला था, स्टाफ ने देखा कि टीजे में जीवन के कुछ लक्षण दिखाई दे रहे हैं। ऑर्गन संरक्षण से जुड़ी एक कर्मचारी, नताशा मिलर ने स्थानीय मीडिया संगठन एनपीआर को बताया कि ऑपरेशन के दौरान टीजे की आंखों से आंसू बहने लगे थे और उनका शरीर हल्का हिल रहा था। यह देख कर ऑपरेशन में शामिल डॉक्टर पीछे हट गए।
परिवार बोला- ऑपरेशन थिएटर जाने से पहले जाग रही थीं आंखें
टीजे की बहन, डोना रोहरर, जो उस समय अस्पताल में थीं, ने बताया कि जब उनके भाई को ऑपरेटिंग रूम में ले जाया जा रहा था, तो उन्होंने अपनी आंखें खोलीं और इधर-उधर देखा। हालांकि, परिवार को डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि यह महज एक सामान्य शारीरिक प्रतिक्रिया थी और इसका मतलब यह नहीं था कि वे जीवित थे। लेकिन, यह घटना परिवार के लिए बेहद परेशान करने वाली थी।
ऑर्गन डोनेट प्रक्रिया रद्द, जांच शुरू
जब टीजे में जीवन के लक्षण दिखने लगे, तो ऑपरेशन को तुरंत रोक दिया गया और ऑर्गन दान की प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया। इसके बाद, केंटकी ऑर्गन डोनर एफिलिएट्स (KODA) की टीम के कई सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया। हालांकि, KODA ने इस बात का खंडन किया कि उन्होंने किसी डॉक्टर को जीवित मरीज पर ऑर्गन निकालने का निर्देश दिया था।
HRSA कर रहे हैं मामले की जांच?
केंटकी के राज्य अटॉर्नी जनरल और फेडरल स्वास्थ्य संसाधन एवं सेवा प्रशासन (HRSA) ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। एजेंसियों का कहना है कि वे इस घटना की गंभीरता से समीक्षा कर रही हैं। इस बीच, टीजे हूवर अब अपनी बहन के साथ रह रहे हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं, हालांकि उन्हें चलने, बात करने और याददाश्त से जुड़ी कुछ समस्याएं हैं।
यह घटना न केवल चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी लापरवाही की ओर इशारा करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि ऑर्गन दान प्रक्रियाओं में कितनी सतर्कता की आवश्यकता होती है। यह मामला अभी भी जांच के अधीन है, और इससे जुड़ी सभी घटनाओं की पूरी जानकारी सामने आना बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications