नशे में टल्ली महिला ने निजी अंग पर बनवाया अनजान शख्स के नाम का टैटू, सुबह उतरा शराब का नशा तो...

नई दिल्ली, 20 मार्च: शराब के नशे में लोग कभी-कभी ऐसी चीजें कर जाते हैं, जिसका पछतावा उनको जिंदगी भर होता है। अब इंग्लैंड की एक महिला के साथ भी इसी तरह की घटना हुई। शुरू में तो उसने इस घटना को सबसे छिपा कर रखा, लेकिन बाद में जब खुलासा किया तो सभी हैरान रह गए। महिला का दावा है कि उसके Bum पर एक टैटू है, जिसमें एक लड़के का नाम लिखा है। खास बात तो ये है कि वो उसे जानती तक नहीं है।

2012 की है घटना

2012 की है घटना

हेयरफोर्ड की 32 वर्षीय कायली विलियम्स के मुताबिक 2012 में वो अपने दोस्ता के साथ स्पेन के मैगलुफ गई थीं। वहां पर उन्होंने अपने दोस्तों के साथ बार में जाने का प्लान बनाया। वहां पर उन्होंने जमकर शराब पी। कुछ देर बार वो बार से बाहर निकलीं और एक जगह पर अपने दोस्तों के साथ खड़ी हो गईं।

लड़के ने दिया चैलेंज

लड़के ने दिया चैलेंज

कायली के मुताबिक नशे की हालत में घूमते-घूमते वो अपने दोस्तों के साथ एक टैटू शॉप के बाहर पहुंच गई थीं। वहां पर कुछ स्पैनिश लड़के खड़े थे। कुछ ही देर में उन लोगों में बात होने लगी। तभी एक लड़का सामने आया और उसने कायली को अजीब सा चैलेंज दिया। लड़का चाहता था कि कायली अपने बम पर उसके नाम का टैटू बनवाए।

लड़के ने मान ली शर्त

लड़के ने मान ली शर्त

कायली और उसके दोस्त नशे में डूबे थे। उन्होंने भी चैलेंज स्वीकार किया, लेकिन एक शर्त रखी कि जब लड़का टैटू के पैसे देगा तो ही कायली उसे बनवाएगी। इस पर स्पैनिश लड़के ने हामी भर दी। इसके बाद लड़की ने अपने Bum पर 'डेनियल फॉर्ड' नाम लिखवा लिया और घर चली गई, लेकिन दूसरे दिन जब वो उठी तो उसके होश उड़ गए।

दो बच्चों की हैं मां

दो बच्चों की हैं मां

फिलहाल इस घटना को 10 साल हो गए हैं, लेकिन आज तक कायली को ये नहीं पता कि डेनियल फॉर्ड कौन हैं? बस उनके Bum पर उसका टैटू बना हुआ है। उन्होंने कई बार सोशल मीडिया के जरिए उस शख्स को खोजने की कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं हुईं। फिलहाल अभी कायली दो बच्चों की मां हैं और उस घटना को जिंदगी की सबसे बड़ी भूल मानती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+