'कोई मांग रहा MLA को हराने की मन्नत, तो किसी को चाहिए बहू', इस मंदिर में भक्त छोड़ रहे भगवान के लिए चिट्ठी

बेंगलुरु, 11 नवंबर: कर्नाटक में हर साल लगने वाला हसनंबा महोत्सव 6 नवंबर को हसन जिले में संपन्न हो गया। इस दौरान हसनंबा मंदिर में भगवान के चरणों में भक्तों ने अजीबोगरीब चिट्ठी लिखकर अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए अरदास लगाईं। इस दौरान भक्तों के कुछ पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनकी कामनाएं बेहद अजीब है। इस साल मंदिर को 28 अक्टूबर से 6 नवंबर तक भक्तों के लिए खोला गया था। आप भी पढ़िए आखिर भक्तों ने हसनंबा देवी से क्या मांगा?

भक्तों की चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल

भक्तों की चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल

दरअसल, कर्नाटक के हासन जिले का यह मंदिर अपने चमत्कारों के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। हसनंबा मंदिर दीपावली के समय खुलता है और फिर एक साल के लिए मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं। ऐसे में इस साल का उत्सव संपन्न होने के बाद मंदिर प्रशासन ने हुंडी (दान पेटी) खोली तो इस बार भक्तों की ओर से हसनम्बा मंदिर भगवान को लिखे गए पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

विधायक को हराने के लिए लिखी चिट्ठी

विधायक को हराने के लिए लिखी चिट्ठी

न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक एक भक्त ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि होलेनरसीपुरा निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को बचाओ। हमें एक नया विधायक मिलें। कृपया ऐसा करें कि उनके परिवार में हर कोई चुनाव में हार जाए। ऐसे ही एक और भक्त मां ने अपने बड़े बेटे की शादी के लिए देवी से प्रार्थना की। वहीं एक छात्र ने देवी से SSLC परीक्षा में 90% अंक प्राप्त करने की प्रार्थना की।

सड़के के गड्ढों के भी परेशान भक्त

सड़के के गड्ढों के भी परेशान भक्त

इधर, हसन जिले के वार्ड नंबर 35 का रहने वाला एक श्रद्धालु चाहता है कि देवता उनके घर के पास सड़क पर हो रहे गड्ढों की परेशानी का हल करें। एक अन्य भक्त ने अपनी इच्छा पूरी होने पर देवी को 5,000 रुपए के चढ़ावे का पेशकश की, हालांकि उसने अपने पत्र में इच्छा के बारे में नहीं बताया। ऐसे ही एक महिला जो चाहती थी कि उसके पति को शराब की लत से छुटकारा मिले, उसने भी एक पत्र लिखा। ऐसे सैकड़ों भक्तों ने शादी, अपना मकान, प्रेम जीवन में सफलता और नौकरी में प्रमोशन सहित कई मनोकामनाएं पूरी होने के लिए देवी के चरणों में पत्र लिखें।

 12 हुंडियों से मिले 83 लाख से ज्यादा का दान

12 हुंडियों से मिले 83 लाख से ज्यादा का दान

बता दें कि मंदिर में 12 हुंडियां हैं। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक छात्रों, राजस्व विभाग के कर्मचारियों और बैंक कर्मचारियों सहित लगभग 50 सदस्य दान पेटियों की जांच करने की प्रक्रिया में शामिल हुए थे। चढ़ावे की गिनती सोमवार सुबह आठ बजे शुरू हुई और शाम साढ़े चार बजे खत्म हुई। हुंडियों में 83,89,770 रुपए का दान मिला। वहीं मंदिर ने प्रवेश टिकट से 63,97,815 रुपए कमाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+